Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
25-Jul-2025 09:26 AM
By First Bihar
Bihar News: पटना के बाढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां डायल 112 के ASI इंद्रदेव यादव को एक अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए हैं और उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। ASP राकेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर उनके बेहतर इलाज का इंतजाम किया है।
यह घटना गुरुवार को बाढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। डायल 112 के ASI इंद्रदेव यादव सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ASI को कमर और पैर में चोटें आईं। बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने तुरंत उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार ASI की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन कमर और पैर में चोटों की गंभीरता का पता जांच के बाद ही चलेगा। हड्डी चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही बाढ़ ASP राकेश कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल ASI का हालचाल जानकर बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की है। पुलिस ने बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
रिपोर्टर: कुंदन किशोर, बाढ़