ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Bihar News: बिहार बंद का असर दिखना शुरू, बंद हुआ महात्मा गांधी सेतु; सड़क पर उतरे कार्यकर्त्ता

Bihar News: बिहार बंद का असर दिखना शुरू, महात्मा गांधी सेतु बंद, महागठबंधन समर्थक सड़कों पर, यात्रियों को हो रही परेशानी। एंबुलेंस को दिया जा रहा है रास्ता।

09-Jul-2025 07:49 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में बुधवार, 9 जुलाई की सुबह से बिहार बंद का असर साफ दिखाई दे रहा है। महागठबंधन के समर्थकों ने हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु को जाम कर आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। राजद विधायक डॉ. मुकेश रोशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेतु पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जिससे पटना और उत्तर बिहार के बीच यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इस बंद का आह्वान कांग्रेस ने किया था, जिसे महागठबंधन के सभी घटक दलों, जिसमें राजद, कांग्रेस और वाम दलों ने समर्थन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर और नारेबाजी करके अपना विरोध जताया है।


महात्मा गांधी सेतु पर जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम बना हुआ है, जिससे लोग फंसे हुए हैं। कुछ यात्री मजबूरी में पैदल चलते देखे गए, क्योंकि वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही सेतु पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस और जरूरी कार्यों से जुड़े वाहनों को रास्ता देने की घोषणा की है, जिससे आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं हो रही हैं।


यह बंद बिहार में चुनाव आयोग की विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के खिलाफ विरोध के रूप में आयोजित किया गया है, जिसे विपक्ष ने गरीब और प्रवासी मतदाताओं के मताधिकार छीनने का प्रयास बताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पटना में इस प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले हैं और एक रैली आयोजित करेंगे, जो इनकम टैक्स चौराहे से विधानसभा के समीप शहीद स्मारक तक जाएगी। महागठबंधन का दावा है कि यह बंद राज्य भर में व्यापक समर्थन हासिल कर रहा है, लेकिन सरकार ने इसे शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है।