ब्रेकिंग न्यूज़

ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप 8th pay commission : 8वें वेतन आयोग में होगा बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या है नया अपडेट; यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

Bihar News: बिहार के इन 6 हवाई अड्डा के विकास को मिलेगी रफ्तार, सरकार ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ किया करार

Bihar News: बिहार सरकार और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच छह हवाईअड्डों के विकास हेतु दिल्ली में MoU पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता उड़ान योजना के तहत क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करेगा।

30-Jun-2025 07:45 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: 30 जून को नई दिल्ली स्थित बिहार निवास में मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की उपस्थिति में बिहार सरकार एवं एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच 6 हवाईअड्डों के विकास हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।


उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार के स्वामित्व वाले पांच हवाईअड्डे – बीरपुर, वाल्मीकिनगर, सहारसा, मधुबनी और मुंगेर – तथा एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्वामित्व वाला मुजफ्फरपुर हवाईअड्डा, भारत सरकार की ‘उड़ान’ योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए हैं। नगर विमानन मंत्रालय द्वारा प्रत्येक हवाईअड्डे के लिए 25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।


बिहार सरकार द्वारा इन सभी छह हवाईअड्डों के लिए पूर्व-अव्यवहार्यता अध्ययन करवाया गया था। इसके उपरांत, बिहार मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात आज यह MoU संपन्न हुआ। समझौता ज्ञापन पर AAI की ओर से कार्यपालक निदेशक अनामी पाण्डेय एवं बिहार सरकार की ओर से निदेशक नागरिक उड्डयन डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने हस्ताक्षर किए।


इस अवसर पर बिहार सरकार की ओर से मुख्य सचिव महोदय एवं कुंदन कुमार (निवासी आयुक्त, बिहार), तथा AAI की ओर से सदस्य (वित्त) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह समझौता राज्य में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इससे बिहार के दूरवर्ती क्षेत्रों का भी तीव्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित होगा।