Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
25-Jul-2025 09:21 AM
By Viveka Nand
Bihar News: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है. Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA) को लेकर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा है कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में पहचान का द्योतक है।
नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस ऐतिहासिक समझौते के तहत भारत के 99% निर्यात को यूनाइटेड किंगडम में शून्य शुल्क की सुविधा मिलेगी। इससे फ़ूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, चमड़ा, आभूषण और खिलौना उद्योग जैसे क्षेत्रों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा, जो बिहार जैसे श्रम-प्रधान राज्यों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार के उभरते हुए खाद्य प्रसंस्करण और टेक्सटाइल क्षेत्र, महिला स्व-सहायता समूहों और MSMEs को इस समझौते से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार तक पहुंचने का अभूतपूर्व अवसर मिलेगा। इससे युवाओं, उद्यमियों और स्थानीय कारीगरों के लिए नए रोज़गार और निर्यात के द्वार खुलेंगे।
नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस समझौते के अंतर्गत IT, शिक्षा, वित्त, इंजीनियरिंग और कंसल्टिंग जैसे सेवाओं के क्षेत्रों में भी भारत को बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। साथ ही भारतीय पेशेवरों के लिए वीज़ा और प्रवेश प्रक्रियाएं आसान की गई हैं। डबल कॉन्ट्रिब्यूशन कन्वेंशन के लागू होने से भारतीय कामगारों और उनकी कंपनियों को तीन वर्षों तक सामाजिक सुरक्षा योगदान से छूट मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में भारत और UK के बीच 56 बिलियन डॉलर का व्यापार होता है, और इस समझौते के तहत 2030 तक इसे दोगुना करने का लक्ष्य तय किया गया है।अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का यह विज़न विकसित भारत के निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के मार्ग को मज़बूत करेगा। बिहार को इससे व्यापक अवसर प्राप्त होंगे, जिनका उपयोग हम सबको मिलकर करना होगा।