Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
06-Jul-2025 09:51 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 19 जिलों में 51 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पॉली क्लीनिक शुरू करने की योजना है। यह पहल राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत लोक निजी भागीदारी मॉडल के जरिए लागू होगी। राज्य स्वास्थ्य समिति ने इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया है और जल्द ही इन केंद्रों में मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
पॉली क्लीनिक की सुविधा जिन जिलों में शुरू होगी उनमें गया, नालंदा, पटना, रोहतास, दरभंगा, बांका, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, सारण और सहरसा शामिल हैं। इन केंद्रों में मरीजों को सामान्य उपचार के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, डायग्नोस्टिक सेवाएं और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी संबंधित जिला सिविल सर्जनों को निर्देश दिए हैं कि वे इस प्रक्रिया में किसी नए एकरारनामे की जरूरत नहीं है, बल्कि चयनित एजेंसी के साथ मिलकर काम शुरू करें।
ज्ञात हो कि बिहार में कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब तक केवल रेफरल अस्पताल बनकर रह गए थे, जहां मरीजों को बुनियादी सुविधाएं भी मुश्किल से मिल पाती थीं। PPP मॉडल के तहत इन 51 केंद्रों का संचालन निजी एजेंसियों को सौंपकर सरकार इनकी दक्षता और उपयोगिता बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इन केंद्रों में पहले से मौजूद आधारभूत संरचनाओं का बेहतर इस्तेमाल होगा और मरीजों को मुफ्त पैथोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल सेवाएं भी मिलेंगी। इस योजना के पहले चरण की सफलता के आधार पर भविष्य में इसे और विस्तार दिया जाएगा।
यह कदम शहरी क्षेत्रों में रहने वाली आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाएगा। पॉली क्लीनिक में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता, आधुनिक डायग्नोस्टिक उपकरण और त्वरित उपचार की सुविधा से मरीजों को बड़े अस्पतालों की ओर रुख करने की जरूरत कम होगी। सरकार का लक्ष्य है कि इन केंद्रों के जरिए न केवल इलाज की गुणवत्ता बढ़े, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो। स्थानीय लोग इस पहल का स्वागत कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि इससे उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।