बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
03-Jul-2025 01:37 PM
By Viveka Nand
Bihar News: मद्य निषेध विभाग ने 14 अधीक्षकों को जिलों में पदस्थापित किया है. इस संबंध में 30 जून को अधिसूचना जारी कर दी गई है. इनमें 2-3 ऐसे जिले हैं जहां लंबे समय से अधीक्षक का पद प्रभार में चल रहा था, वहां भी अधीक्षक की पोस्टिंग की गई है. अधीक्षक की जगह इंस्पेक्टर को प्रभार देने पर विभाग पर सवाल भी खड़े हुए थे. मामला बिहार विधानसभा में भी उठा, इसके बाद भी सरकार अधीक्षक की बजाय इंस्पेक्टर को प्रभारी अधीक्षक बनाकर काम कराती रही. अब जाकर सिवान-कैमूर और शेखपुरा में अधीक्षक की पोस्टिंग की गई है. हालांकि अधीक्षक के पदस्थापन के बाद भी विभाग ने जिन्हें प्रतिनियुक्ति पर लाकर प्रभारी अधीक्षक बनाया था, उनकी प्रतिनियुक्ति को खत्म नहीं किया है, आज भी वो इंस्पेक्टर डेपूटेशन वाली जगह पर ही हैं.
अधीक्षक की पोस्टिंग के बाद भी इंस्पेक्टरों की नहीं खत्म हुई प्रतिनियुक्ति
मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने 30 जून को 14 जिलों में नए अधीक्षक की पोस्टिंग की है. इनमें वो जिले भी शामिल हैं जहां 6 माह से अधिक समय से इंस्पेक्टर को प्रभारी अधीक्षक बनाकर काम लिया जा रहा था. कैमूर, सिवान और शेखपुरा ने अधीक्षक की जगह जूनियर इंस्पेक्टर को प्रभार देकर काम चलाया जा रहा था. अब तीन जिला, सिवान में शशांक, कैमूर में गौतम कुमार समेत 14 अधीक्षकों की पोस्टिंग की गई है.
सात महीने अधीक्षक रहे, अब अधीक्षक के अंडर में काम करेंगे...
अब पुराने आदेश पर आइए....मद्य निषेध विभाग ने 14 नवंबर 2024 को एक आदेश जारी किया. जिसमें कहा गया था कि गोपालगंज में पदस्थापित दो इंस्पेक्टर गणेश चंद्र और पीयूष कुमार को अगले आदेश तक मद्य निषेध कार्यालय सिवान में प्रतिनियुक्त किया जाता है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. सिवान में प्रतिनियुक्ति के बाद विभाग ने इंस्पेक्टर गणेश चंद्र को सिवान का प्रभारी अधीक्षक बना दिया. तब से 30 जून तक गणेश चंद्र सिवान के प्रभारी अधीक्षक के पद पर काम करते रहे. अब वहां स्थायी अधीक्षक की पोस्टिंग हो गई है. इसके बाद भी विभाग ने गोपालगंज जिले में पदस्थापित व सिवान में प्रतिनियुक्त इंस्पेक्टर का डेपूटेशन खत्म नहीं किया है. इस तरह से 30 जून तक अधीक्षक रहे गणेश चंद्र अब नए अधीक्षक के अंडर में इंस्पेक्टर के तौर पर काम करेंगे. देखना होगा विभाग कब इन इंस्पेक्टरों का डेपूटेशन खत्म करता है, या फिर सिवान में प्रतिनियुक्त किए रहता है. अगर डेपूटेशन खत्म नहीं किया गया तो विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कई सवाल खड़े हो सकते हैं.
वहीं, कैमूर में परमानेंट अधीक्षक के नहीं होने पर मद्य निषेध विभाग ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी अधीक्षक बनाया था. कैमूर में भी अब नए अधीक्षक की पोस्टिंग हो गई है. इंस्पेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव पटना में पदस्थापित हैं,लेकिन प्रतिनियुक्ति कैमूर है. स्थायी अधीक्षक की पोस्टिंग के बाद भी खास इंस्पेक्टरों का डेपूटेशन नहीं तोड़ने को लेकर विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है.