ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / bihar / patna-news / बिहार में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल, नितिन नबीन समेत कई को...

बिहार में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल, नितिन नबीन समेत कई को Z कैटेगरी की सुरक्षा, तेजस्वी की घटी

बिहार सरकार ने कई प्रमुख नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया है। नितिन नबीन, ललन सिंह, संजय सरावगी और मंगल पांडेय को Z सुरक्षा दी गई है, जबकि तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाकर Y+ कर दी गई है।

22-Jan-2026 06:15 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार ने राज्य के कई प्रमुख नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। जहां कुछ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है, वहीं कुछ की सुरक्षा घटा दी गई है। जबकि बिहार के कुछ नेताओं की सुरक्षा हटा ली गयी है। 


सरकार ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इसके साथ ही जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बीजेपी सांसद संजय सरावगी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।


वहीं दूसरी ओर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती की गई है। अब उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। गिरिराज सिंह को Y की जगह Y+ की सुरक्षा दी गयी है। 


वही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की सुरक्षा हटा ली गयी है।  सुरक्षा व्यवस्था में किए गए इन बदलावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।


कितने तरह की होती है सुरक्षा?

बता दें कि हमारे देश में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, नौकरशाह, पूर्व नौकरशाह, जज, क्रिकेटर, एक्टर, एक्ट्रेस, संत-महात्मा और कभी-कभी आमजन को खतरे को देखते हुए उच्च श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती है। देश में 5 तरह की सुरक्षा कैटेगरी बनी हुई है। Z+, Z, Y+, Y और X कैटेगरी है। 


क्या होती है Z श्रेणी सुरक्षा?

Z श्रेणी सिक्योरिटी हाईलेवल की सिक्योरिटी है, इसमें 22 कर्मियों का सिक्योरिटी कवर होता है, जिसमें 4 या फिर 6 एनएसजी कमांडों +  पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। इसके अलावे इस कैटेगरी की सुरक्षा में पुलिस या ITBP या CRPF जवान शामिल होते हैं। ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।


इस सुरक्षा का खर्च कौन उठाता है?

जिस व्यक्ति को यह सुरक्षा दी जाती है, उसके साथ जवानों और सुरक्षा वाहन का काफिला होता है, जो बेहद खर्चीला होता है। इन सुरक्षा घेरों को खर्च राज्य सरकार उठाती है। बाबा रामदेव, आमिर खान, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा को भी जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गयी है।