25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
02-Feb-2025 02:50 PM
By Viveka Nand
Bihar Land: बिहार में भूमि दाखिल खारिज-परिमार्जन में अंचल अधिकारियों की मनमानी रूकने का नाम नहीं ले रहा. तमाम कोशिशों के बाद भी गड़बड़ी नहीं रूक रही. एक ऐसे ही मामले में महिला अंचल अधिकारी की पोल खुली है. जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद विभागीय कार्यवाही संचालित हुई. हालांकि सरकार ने सिर्फ 'भविष्य के लिए सचेत' कर महिला सीओ के खिलाफ कार्यवाही समाप्त कर दिया है.
सीओ जूली कुमारी के खिलाफ डीएम ने भेजा था पत्र
नालंदा के जिलाधिकारी ने 15 मार्च 2023 को परवलपुर अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी जुली कुमारी के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भेजी थी. जिसमें बगैर आम-खास नोटिस निर्गत किए ही, मनमाने पूर्ण तरीके से ऑनलाइन दाखिल- खारिज एवं परिमार्जन के मामले को अस्वीकृत करने के आरोप थे. जिलाधिकारी की शिकायत के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 6 जून 2023 को आरोपी अंचल अधिकारी जुली कुमारी से स्पष्टीकरण की मांग की. आरोपी सीओ ने 24 जून 2023 को स्पष्टीकरण का जवाब दिया.
नालंदा डीएम ने पहले भी पकड़ी थी गड़बड़ी
नालंदा जिलाधिकारी ने 20 अक्टूबर 2022 को परवलपुर अंचल का निरीक्षण किया था. जिसमें दाखिल खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित केस निष्पादन में कई त्रुटियां मिली थी. विभाग ने माना है की तत्कालीन अंचल अधिकारी ने समुचित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण नहीं किया. इनका अपने अधीनस्थ कर्मियों और कार्यालय पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है. जो इनके कमजोर नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है.
भविष्य के लिए किया गया सचेत
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 28 जनवरी 2025 को जारी संकल्प में कहा है कि परवलपुर अंचल के तत्कालीन सीओ जूली कुमारी के द्वारा दाखिल खारिज, परिमार्जन के मामले में लापरवाही बऱती गई है. जुली कुमारी के खिलाफ गठित आरोप में विभागीय कार्यवाही संचालित कर भविष्य के लिए सचेत करते हुए मामले को खत्म कर दिया गया.