ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / Bihar Land Survey: जमीन के मालिकों के लिए अच्छी खबर, यदि आप छूट...

Bihar Land Survey: जमीन के मालिकों के लिए अच्छी खबर, यदि आप छूट गये हैं तो 15 मार्च तक करवा ले यह काम

इस काम के लिए बिहार के तमाम जिलों 11 फरवरी से शिविर लगाया गया है। जहां लोग अपनी जमीन की जमाबंदी ठीक कराने पहुंच रहे हैं। यह काम अब 15 मार्च तक चलेगा। इन शिविरों का निरीक्षण करने के लिए डीएम ने डीसीएलआर और सीओ को कहा है।

18-Feb-2025 04:19 PM

By First Bihar

Bihar Jamin Survey: यदि आपके जमीन का जमाबंदी डिटेल्स ONLINE अभी तक नहीं चढ़ पाया है तो यह खबर आपके लिए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार इसे लेकर गंभीर है। जमीन को लेकर हो रहे विवाद को देखते हुए विभाग ने जमीन संबंधी विवादों के समाधान के लिए जमाबंदी के डिजिटाइजेशन और त्रुटियों में सुधार के लिए पिछले दिनों विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया था।


जिसके बाद विभिन्न जिलों में 11 फरवरी से शिविर लगाया गया जहां लोग जमाबंदी को डिजिटाइजेशन के लिए पहुंच रहे हैं और जमाबंदी में किसी तरह की त्रुटियों को ठीक करवा रहे हैं। यदि आप भी यह काम करवाना चाहते हैं तो 15 मार्च तक करवा लें। क्योंकि 15 मार्च तक जमाबंदी सुधार की अंतिम तिथि तय की गयी है। डीसीएलआर को इन शिविरों के भौतिक निरीक्षण करने को कहा गया है। इस काम में अंचलाधिकारी को भी सहयोग करने को कहा गया है। 


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने तमाम जिलों के डीएम को इस संबंध में पत्र भेजकर जमाबंदी को डिजिटाइज्ड करने के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया। जिसके बाद 11 फरवरी से शिविर लगाकर जमाबंदी के डिजिटाइजेशन, ONLINE जमाबंदी में व्याप्त त्रुटियों को दूर करने को कहा। इस काम के लिए अब 15 मार्च तक का समय दिया गया है। 15 मार्च के अंदर जमाबंदी से जुड़े इस काम को पूरा करना होगा। इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि ऐसा करना कितना जरूरी है। बिना जमाबंदी रसीद को जमीन मालिक कोई काम नहीं कर सकते।