ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वे का क्या होगा...? 11 सर्वेक्षण कर्मियों ने दिया इस्तीफा

Bihar Land Survey: सर्वेक्षण कर्मियों के इस्तीफे का सिलसिला जारी है। हाल ही में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 11 कर्मियों का इस्तीफा स्वीकार किया है।

01-Apr-2025 03:27 PM

By First Bihar

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है. राज्य सरकार ने रैयतों को 30 मार्च 2025 तक स्वघोषणा-पत्र जमा करने का निर्देश दिया था. समय सीमा समाप्ति के बाद भी लाखों रैयतों में स्वघोषणा पत्र जमा नहीं किया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द स्वघोषणा पत्र जमा कर दें. इधर, सर्वे कार्य में लगे सर्वेक्षण कर्मियों का नौकरी छोड़कर जाने का सिलसिला जारी है. 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 28 मार्च को 11 सर्वेक्षण कर्मियों का इस्तीफा स्वीकार किया है. सारण और बेगूसराय के जिला बंदोबस्त पदाधिकारियों की अनुशंसा पर भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने सभी का इस्तीफा स्वीकार किया है. इनमें 10 सर्वेक्षण कर्मी बेगूसराय के हैं, वहीं सारण जिले से एक का इस्तीफा स्वीकार किया गया है. विभाग ने कहा है कि सभी का शैक्षणिक प्रमाण पत्र जांच में है. प्रमाण पत्र फर्जी पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.