Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
03-Feb-2025 02:29 PM
By Viveka Nand
Bihar Land jamabandi: जमीन की जमाबंदी को आधार और मोबाइल नंबर से लिंक किया जाएगा. यह काम अब जरूरी हो गया है. ऐसा इसलिए क्यों कि यह काम नहीं करने पर अंचल कार्यालय से जमाबंदी लॉक की जा सकती है. जमीन की जमाबंदी को आधार और मोबाइल नंबर से लिंक करने से जमीन से जुड़ी सेवाओं में पारदर्शिता आयेगी. साथ ही फर्जीवाड़े पर भी लगाम लगेगा.linking-land-bihar-jamin-jamabandi-with-
आप भू स्वामी हैं, और आपकी जमाबंदी आधार से लिंक नहीं हुई है तो लिंक करा लें. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है . विभाग की तरफ से बताया गया है कि जमाबंदी को आधार से लिंक करने की क्या प्रक्रिया क्या है? इसके फायदे भी बताये गए हैं.
जमाबंदी को आधार से कैसे करें लिंक, जानें....
अपने नजदीकी राजस्व कर्मचारी या अंचल कार्यालय से संपर्क करें.
आधार कार्ड और जमीन से जुड़े कागजात जैसे जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं.
राजस्व कर्मी-अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच के बाद आपकी जमाबंदी को आधार से लिंक कर देंगे.
जमाबंदी के आधार लिंकिंग का ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?
बिहार भूमि पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in/
‘आधार/मोबाइल सीडिंग स्टेटस चेक करें’ के विकल्प पर क्लिक करें.
जमीन की जानकारी भरकर लिंकिंग स्टेटस चेक करें.
आधार लिंक करने के क्या फायदे हैं....
आधार को जमाबंदी से लिंक करने पर जमाबंदी में कोई बदलाव होता है तो इसकी जानकारी आपको सीधे मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मिल जायेगी. आधार को जमाबंदी से लिंक करने पर आपकी जमाबंदी के खिलाफ कोई म्यूटेशन आवेदन दाखिल होता है तो इसकी जानकारी भी मोबाइल पर आ जायेगी. इससे भूमि रिकॉर्ड में पारदर्शिता बढ़ेगी, भूमि संबंधी विवाद कम होंगे और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा. भूमि संबंधी दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित होगी.
राजस्व विभाग की सेवाएं ऑनलाइन मिल रहीं..
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/LRC आपने अभी तक अपनी जमाबंदी को आधार से लिंक नहीं किया है, तो नजदीकी अंचल कार्यालय में जाएं.