Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
11-Feb-2026 11:08 AM
By First Bihar
Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलपी) की विधायक स्नेलता ने जीविका दीदियों के अधिकार और पहचान को लेकर सरकार से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि राज्य में कार्यरत जीविका दीदियों के लिए क्या सरकार कोई ड्रेस कोड और परिचय पत्र (आईडी कार्ड) उपलब्ध कराएगी, ताकि उनकी अलग पहचान सुनिश्चित हो और उन्हें कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विधायक ने कहा कि वर्तमान में जीविका दीदियों से कई बार उनके अधिकारिक पहचान पत्र की मांग की जाती है, लेकिन उन्हें आई कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस वजह से उन्हें सरकारी कार्यालयों, पंचायतों और अन्य संस्थानों में कार्य करते समय कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट किया कि आई कार्ड और ड्रेस कोड से उनकी कार्य क्षमता बढ़ेगी और सार्वजनिक कार्य में उनकी मान्यता भी सुनिश्चित होगी।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित मंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही आई कार्ड बनाने का निर्देश जारी कर चुकी है। इसके लिए राज्य सरकार ने सामुदायिक संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी है, जो जीविका दीदियों को ड्रेस कोड और परिचय पत्र उपलब्ध कराएंगे। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा की दृष्टि से जीविका दीदियों को कोई भी आपात स्थिति होने पर 112 डायल नंबर का उपयोग करके मदद ली जा सकती है।
इस निर्णय से जीविका दीदियों की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित होगी, साथ ही उन्हें सरकारी कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में सम्मानपूर्वक भाग लेने का अवसर मिलेगा। ड्रेस कोड और आई कार्ड के माध्यम से उनकी भूमिका और अधिकारों को मान्यता मिलेगी, जिससे उनका कार्य क्षेत्र और अधिक सशक्त और सुरक्षित बनेगा। यह कदम राज्य सरकार की ओर से जीविका दीदियों को सम्मान और पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।