ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

उद्योगों के विकास से बिहार बनेगा समृद्ध, निवेशकों को सरकार कर रही है पूरा सहयोग: सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बुनियादी ढांचे में सुधार के बाद अब राज्य को उद्योग और निवेश हब बनाने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

11-Jan-2026 08:02 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और बिजली के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के बाद अब बिहार को उद्योग हब बनाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि राज्य विकास की पटरी पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। विकास की गाड़ी स्टार्ट हो चुकी है और अब उद्योगों के विकास के माध्यम से बिहार की आर्थिक रफ्तार देने का समय आ गया है।


पटना क्लब में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन पटना नगर शाखा द्वारा आयोजित पधारो म्हारो देश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि किसी भी राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उद्योग अत्यंत आवश्यक हैं। उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा, आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और बिहार समृद्ध बनेगा। उद्योगों के माध्यम से ही बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है।


सम्राट चौधरी ने उद्योगपतियों और निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे पूरी तरह बेफिक्र होकर बिहार में उद्योग लगाएं। राज्य सरकार उनकी सुरक्षा और सुविधाओं की पूरी गारंटी देती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था मजबूत है और किसी को भी उद्योगपतियों को परेशान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यहां कचरे की सफाई हो रही है। जरूरत पड़ी तो और तेजी से सफाई की जाएगी। अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार पूरी मजबूती से काम कर रही है, बिहार निवेश और व्यवसाय के लिए पूरी तरह सुरक्षित और भयमुक्त राज्य है।


सम्राट चौधरी ने बिहार के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार ने भारत को लगभग दो सौ वर्षों तक स्वर्णिम काल दिया है। बिहार ज्ञान, संस्कृति और समृद्धि की भूमि है। बिहार अब उद्योगों के माध्यम से देश के विकास का केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योग-धंधों के लिए भूमि उपलब्ध करा रही है। महज 15 दिनों के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और उद्योग स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने का भी काम सरकार कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।