Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
08-Jul-2025 05:51 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन, पटना में राज्य स्वास्थ्य समिति की अतिमहत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत विमर्श किए गए। बैठक के दौरान माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में पहली बार राज्यस्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन आगामी 11 एवं 12 जुलाई 2025 को ज्ञान भवन, पटना में आयोजित किया जाएगा।
मंगल पांडेय ने कहा कि इस भव्य आयोजन का उद्देश्य आमजन तक स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाओं तथा उपयोगी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है, जिससे राज्य के अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। स्वास्थ्य मेले में एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग जैसी सभी प्रमुख चिकित्सा पद्धतियों के अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे। दो दिवसीय इस मेले में विभिन्न प्रकार के 50 ओपीडी काउंटर उपलब्ध रहेंगे।
मेले में 20 निःशुल्क दवा वितरण काउंटर भी लगाए जाएंगे, जहां रोगियों को आवश्यक दवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। एचपीवी टीकाकरण की सुविधा विशेष रूप से छात्राओं के लिए उपलब्ध रहेगी। योग शिविर एवं पंचकर्म चिकित्सा सुविधा भी स्वास्थ्य मेले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। मेले में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच, टेली मानस और टेलीमेडिसिन सेवाएं, तथा नशा मुक्ति केंद्र का स्टॉल भी लगाया जाएगा, जहां लोगों को नशा छोड़ने हेतु परामर्श और जागरूक किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पैनल डिस्कशन का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे स्वास्थ्य के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हो सकें। बिहार नवाचार को अपनाने और जनहित में इसके उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। इस मेले के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से सीधे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य मेला सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इसके उपरांत दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर लोकेश कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, सुहर्ष भगत, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, डॉ निलेश रामचंद्र देवरे, प्रबंध निदेशक, बीएमएसआईसीएल, अनुपमा सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, शशांक शेखर सिन्हा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, अमिताभ सिंह, माननीय स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।