Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
12-Jul-2025 01:13 PM
By First Bihar
Bihar Gram Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के ग्राम पंचायतों में संचालित राइट टू पब्लिक सर्विस केंद्रों पर अब 45 नई सेवाओं का विस्तार किया गया है। इस पहल से अब ग्रामीण नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए बार-बार प्रखंड या जिला मुख्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कदम ग्रामीण सशक्तिकरण और डिजिटल बिहार की दिशा में महत्वपूर्ण है। जिससे समय, धन और संसाधनों की बचत होगी।
इन नई सेवाओं में कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे कृषि, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, योजना विकास, राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा और समाज कल्याण से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं। ग्रामीण अब अपने नजदीकी RTPS केंद्रों पर ही विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएगी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी और त्वरित भी करेगी।
नई सेवाओं में छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, वाहनों की डुप्लीकेट आरसी, फिटनेस नवीनीकरण, ऑनलाइन म्यूटेशन, आरसी रिलीज, वाहन पंजीकरण का नवीनीकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, ऑनलाइन जमाबंदी देखना और प्रिंट करना और माप-तौल उपकरण के लिए लाइसेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ये सेवाएं ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होंगी। विशेषकर उन लोगों के लिए जो पहले इनके लिए लंबी दूरी तय करते थे।