Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
10-Jul-2025 08:42 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार सरकार ग्राम कचहरी सचिवों, तकनीकी सहायकों और लेखापाल सह आईटी सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी में है। पंचायती राज विभाग द्वारा तैयार किए गए नए प्रस्ताव के अनुसार, वर्तमान में 6 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पा रहे ग्राम कचहरी सचिवों को अब 12 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने की योजना है। विभाग ने मानदेय पुनरीक्षण का प्रस्ताव तैयार कर राज्य स्तरीय प्राधिकृत समिति और वित्त विभाग को भेज दिया है। अंतिम मंजूरी के लिए यह जल्द ही राज्य कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
इस फैसले से राज्य भर के लगभग 11 हजार संविदा कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा, जिनमें 8054 ग्राम कचहरी सचिव, 1600 लेखापाल सह आईटी सहायक, और 1500 तकनीकी सहायक शामिल हैं। प्रस्ताव के अनुसार, कचहरी सचिवों के मानदेय में लगभग 100% (दोगुनी) बढ़ोतरी होगी, जबकि अन्य कर्मियों के मानदेय में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की जा रही है।
इससे पहले 2023 में पंचायती राज विभाग ने एक प्रस्ताव लाया था जिसमें परफॉर्मेंस बेस्ड (कार्य मूल्यांकन आधारित) मानदेय की बात थी। परंतु कर्मियों के विरोध के कारण वह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। अब पुराने प्रस्ताव को संशोधित कर समान रूप से सभी को लाभ देने की योजना पर काम किया गया है।
ग्राम कचहरी सचिव का न्यूनतम मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹12,000 किया जाएगा। लेखापाल सह आईटी सहायक का मानदेय ₹20,000 से बढ़ाकर ₹21,000 (न्यूनतम) और ₹25,000 (अधिकतम) होगी। तकनीकी सहायक का मानदेय ₹27,000 से बढ़ाकर ₹31,000–₹36,000 के बीच किया जाएगा। न्याय मित्रों के मानदेय में भी वृद्धि का प्रस्ताव शामिल है। पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पुष्टि की है कि मानदेय में बढ़ोतरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अगले दो महीनों के भीतर इसे लागू करने की योजना है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सभी संविदा कर्मियों के हितों का ध्यान रखते हुए संतुलित निर्णय लेने को प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि बिहार में पंचायतों को न्यायिक सशक्तता देने के उद्देश्य से 2007 में ग्राम कचहरी सचिवों की नियुक्ति संविदा आधार पर की गई थी। उस समय सचिवों को ₹2,000 प्रतिमाह मानदेय मिलता था जिसे 2016 में ₹6,000 किया गया था। अब लगभग 8 साल बाद एक बार फिर बड़ा संशोधन किया जा रहा है।