ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

Bihar News: पहले से अधिक मजबूत होगी बिहार के मंत्रियों की सुरक्षा,सरकार खरीदने जा रही यह चीज़; कीमत जानकार चौंक जाएंगे आप

Bihar News: बिहार सरकार ने VIP सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 16 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां खरीदने का फैसला किया है, जिन पर लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

04-Apr-2025 09:07 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में अब माननीयों की सुरक्षा पहले से अधिक मजबूत होने वाली है। बिहार की सरकार अब सुरक्षा को लेकर पहले से अधिक राशि खर्च करने वाली है। इसको लेकर बजट राशि भी तय कर दिए गए हैं। इसके साथ ही तमाम तरह की सुविधा के लिए जरूरी वस्तु की खरीदारी को लेकर भी लिस्ट तैयार कर ली गई है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर ताजा अपडेट क्या है?


जानकारी के मुताबिक़, बिहार सरकार ने VIP सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए 16 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां खरीदने का फैसला किया है। सबसे अहम् बात उयुः है कि इसमें हर गाड़ी की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये होगी और इस पूरी योजना पर 15.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गृह विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अब परिवहन विभाग को इसे लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


मालूम हो कि,सरकार के तरफ से 20 बुलेटप्रूफ गाड़ियों की खरीद का एक प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन बाद में कीसी कारण से इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद अब सरकार ने नए सिरे से 16 बुलेटप्रूफ टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ियों की खरीद का निर्णय लिया है। ये गाड़ियां विशेष रूप से उन VIP व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए रहेंगी, जिन्हें उच्च स्तरीय सुरक्षा प्राप्त है। 


वहीं, बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस प्रस्ताव को पहले ही गृह विभाग को भेज दिया था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब तेजी से अमल में लाया जाएगा। ये गाड़ियां राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाएंगी, जिससे VIP लोगों को और बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी। 


इधर, VIP सुरक्षा के साथ ही बिहार सरकार सचिवालय की निगरानी भी और सख्त करने जा रही है। सचिवालय के विभिन्न भवनों- पुराना सचिवालय, अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन, विकास भवन, सूचना भवन और विश्वेश्वरैया भवन में नए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर 29.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सभी प्रवेश द्वार, गलियारों और पार्किंग क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।