ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

बिहार में न बिजली आयेगी, न बिल आयेगा, ऐसे ही होगा फ्री: UP की बीजेपी सरकार ने ही नीतीश कुमार का उड़ा दिया मजाक

बिहार में बिजली फ्री नहीं, गायब हो जायेगी. यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नीतीश कुमार के फ्री बिजली ऐलान का मजाक उड़ा दिया है. उन्होंने कहा—बिहार में न बिजली आएगी, न बिल आएगा, ऐसे ही फ्री मानी जाएगी.

19-Jul-2025 09:33 PM

By First Bihar

PATNA: ये वाकई दिलचस्प मामला है. बिहार में बीजेपी  के सहारे सरकार चला रहे नीतीश कुमार ने लोगों को 125 यूनिट फ्री बिजली देना का ऐलान किया है. इस पर विपक्षी पार्टियां जो कह रही हैं वो अलग बात है लेकिन पड़ोस के राज्य उत्तर प्रदेश में शासन कर रही बीजेपी की सरकार ने ही नीतीश का मजाक उड़ा दिया है. उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार कह रही है कि बिहार में बिजली ही नहीं मिलेगी तो बिल कैसे आय़ेगा. ऐसे ही बिजली फ्री हो जायेगी.


यूपी के बिजली मंत्री का बयान

उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के बिजली यानि ऊर्जा और नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा ने नीतीश की घोषणा का मजाक उड़ा दिया है. मंत्री एके शर्मा शनिवार को मथुरा पहुंचे हुए थे.  वहां मीडियाकर्मियों से रू-बरू हुए. इसी दौरान एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि बिहार में बिजली फ्री होने का ऐलान कर दिया गया है. क्या उत्तर प्रदेश में भी लोगों को फ्री बिजली दी जायेगी. इसके बाद मंत्री ने जो कहा वो दिलचस्प है. 


न बिजली आयेगी न बिल आयेगा

पत्रकार के इस सवाल पर योगी के मंत्री एके शर्मा ने कहा, "बिहार में फ्री है, लेकिन बिजली आएगी तब न फ्री होगी. बिजली आएगी ही नहीं तो फ्री ही कही जाएगी. न बिजली आएगा, न बिल आएगा. बिजली फ्री हो गई.  हम उत्तर प्रदेश में बिजली दे रहे हैं. 


नीतीश ने मुफ्त बिजली देने का किया है ऐलान

बता दें कि नीतीश कुमार ने बिहार के सारे घरेलू उपभोक्ताओं को एक अगस्त से हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद  कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को इसकी मंजूरी दे दी गयी. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट ने ऊर्जा विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी.


बिहार सरकार की ओर से ये जानकारी दी गयी है कि राज्य सरकार लोगों को फ्री बिजली देने के लिए  बिहार राज्य पावर होल्डिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बिजली खपत पर 3,797 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान करेगी. बिहार सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. सरकार के इस फैसले से राज्य के लगभग 1.67 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है.