Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
20-Jul-2025 08:58 AM
By First Bihar
Bihar Free Electricity: बिहार सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर 125 यूनिट तक बिजली की खपत पर बिजली कटने की समस्या को खत्म कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था 1 अगस्त से लागू होगी, जिसके तहत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी, जैसा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में घोषित किया था। यह कदम बिहार के 1.67 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक राहत और बिजली आपूर्ति में स्थिरता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नई प्रणाली के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता 125 यूनिट बिजली की खपत होने तक बिना रुकावट बिजली का उपयोग कर सकेंगे। इस सीमा में एनर्जी चार्ज और फिक्स्ड चार्ज दोनों शामिल हैं। चाहे यह खपत कुछ दिनों या पूरे महीने में हो, मीटर का बैलेंस तब तक नहीं कटेगा। उदाहरण के लिए यदि कोई उपभोक्ता 15 दिनों में 125 यूनिट खपत कर लेता है, तो 16वें दिन से मीटर बैलेंस से राशि कटना शुरू होगी। पहले बैलेंस खत्म होने पर बिजली कट जाती थी, जिससे विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। अब यह बदलाव दैनिक या साप्ताहिक रिचार्ज करने वालों के लिए बड़ी सुविधा लाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा के बाद ऊर्जा विभाग ने इस योजना को लागू करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। बिहार में 1.86 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं में से 90% यानी 1.67 करोड़ परिवार 125 यूनिट से कम बिजली खपत करते हैं, जिन्हें अब बिल से पूरी छूट मिलेगी। 125 यूनिट से अधिक खपत करने वालों को केवल अतिरिक्त यूनिट के लिए ही सामान्य दरों पर भुगतान करना होगा।
उदाहरण के लिए 150 यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ता को केवल 25 यूनिट का बिल देना होगा। साथ ही सरकार ने अगले तीन वर्षों में 58 लाख गरीब परिवारों के लिए कुटीर ज्योति योजना के तहत मुफ्त सौर ऊर्जा संयंत्र और अन्य उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय सहायता की योजना भी शुरू की है, जिससे 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।