ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ?

बिहार में लोगों को नहीं मिलेगी फ्री में 100 यूनिट बिजली, सरकार ने किया खंडन, एक अखबार ने छापी थी खबर

बिहार सरकार ने 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की खबर को खारिज कर दिया है. वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई योजना या स्वीकृति नहीं दी गई है और संबंधित खबरें भ्रामक हैं.

12-Jul-2025 06:30 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बिहार के लोगों को फिलहाल फ्री में 100 यूनिट बिजली नहीं मिलने जा रही है. एक अखबार ने आज ही ये खबर छापी थी कि राज्य सरकार लोगो को मुफ्त में 100 यूनिट बिजली देने जा रही है. लेकिन राज्य सरकार ने इसका सीधा खंडन करते हुए इसे झूठी खबर करार दिया है.


वित्त विभाग का खंडन

आज शाम बिहार सरकार के वित्त विभाग ने फ्री बिजली पर खंडन पत्र जारी किया है. वित्त विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि "कतिपय संचार माध्यमों में इस प्रकार की सूचना प्रसारित हो रही है कि वित्त विभाग द्वारा प्रत्येक माह 100 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान किये जाने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गयी है. इस संबंध में सूचित करना है कि ऐसी कोई सहमति वित्त विभाग द्वारा नहीं दी गयी है और इस संबंध में कोई भी निर्णय वित्त विभाग द्वारा नहीं लिया गया है.  इस प्रकार यह खबर कि वित्त विभाग द्वारा 100 यूनिट के प्रस्ताव पर सहमति दी गयी है, भ्रामक तथा तथ्यों से परे प्रतीत होता है."


बता दें कि आज ही एक अखबार ने खबर छापी है कि  ऊर्जा विभाग ने बिहार के लोगों को हर महीने 100 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना तैयार की है. ऊर्जा विभाग ने इसका प्रस्ताव को तैयार कर वित्त विभाग को भेजा था. वित्त विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है. अब यह प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में भेजा जाएगा. कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद इस योजना को लागू कर दिया जाएगा.


अखबार की खबर के मुताबिक सरकार के इस फैसले से बिहार के शहरी क्षेत्र के लोगों को हर महीने 750 रुपये की बचत होने वाली थी.अभी शहरी क्षेत्र में 100 यूनिट बिजली की खपत पर करीब 757 रुपये का बिल भुगतान करना पड़ता है. 100 यूनिट तक की बिजली की खपत करने पर  फिक्स चार्ज के तौर पर 110 रुपये, ऊर्जा शुल्क 4.52 प्रति यूनिट के हिसाब से 452 रुपये, फ्यूल एंड पॉवर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज 165 रुपये और विद्युत शुल्क 30 रुपये देने पड़ते हैं. 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने के फैसले से लोगों को इतने पैसे का लाभ होता.