Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
04-May-2025 08:04 AM
By First Bihar
Expressway In Bihar: बिहार में एक्सप्रेस वे का जाल बिछ रहा है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई योजनाओं पर काम कर रही हैं. पटना से सासाराम के बीच केंद्र और राज्य सरकार 3700 करोड़ की लागत से 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे बनवा रही है. इस राजमार्ग के बनने से राजधानी से सासाराम तक का सफऱ आसान हो जाएगा. समय की भी बचत होगी. आज जहां सासाराम की दूरी कम से कम चार घंटे में तय होती है, फोर लेन एक्सेस कंट्रोल्ड बन जाने से यह दूरी डेढ़ घंटे में पूरी होगी.
वर्तमान में सासाराम से पटना के बीच में सफर स्टेट हाईवे-2 और स्टेट हाईवे-81 से पूरा किया जाता है. लेकिन इस 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम पूरा हो जाने के बाद इन दोनों शहरों के बीच की 120 किलोमीटर का सफर महज डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा. बता दें, एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का एक ऐसा राजमार्ग होता है, जहां पर प्रवेश और निकास के लिए सीमित बिंदु होते हैं. इसे इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि यातायात का प्रवाह बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से हो सके. आप इस आसान भाषा में ऐसे समझें. कंट्रोल्ड हाईवे में प्रवेश और निकास के कम जगहों पर होता हैं,ताकि सफर करने वाले को बहुत ब्रेक लगाने की जरूरत न पड़े .
जानकारी के अुसार, पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर को 2 साल के अंदर बनाया जायेगा. यह ग्रीनफील्ड हाईवे पटना से आरा होते हुए सासाराम तक जाएगा. यह ग्रीनफील्ड हाईवे एनएच-19, एनएच-319, एनएच-922, एनएच-131G और एनएच-120 से होकर गुजरेगी. यह प्रोजेक्ट बिहार स्टेट हाइवे की एसएच-12, एसएच-102, एसएच-2 और एसएच-81 से भी होते हुए जाएगी. इस हाईवे के बनने से पटना, भोजपुर, अरवल, रोहतास और सासाराम जिले के लोगों को फायेदा होगा. पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर बनने से पीरो, नौबतपुर, अरवल, सहार, हसन बाजार, संझौली और नोखा के लोगों को राहत मिलेगी. इसके अलावा, पटना से भोजपुर, अरवल, रोहतास होते हुए वाराणसी जाना आसान हो जायेगा.