ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Bihar Eli Scheme: युवाओं को सैलरी के अलावा मिलेंगे ₹15 हजार, इस स्कीम के तहत सरकार देगी लाभ; किन लोगों को मिलेगा फायदा? जानिए..

Bihar Eli Scheme: बिहार सहित पूरे देश में 1 अगस्त 2025 से ELI स्कीम होगी शुरू। पहली बार नौकरी करने वालों को 15,000 रुपये और कंपनियों को प्रति कर्मचारी 3,000 रुपये/माह का दिया जाएगा लाभ।

13-Jul-2025 07:40 AM

By First Bihar

Bihar Eli Scheme: भारत सरकार 1 अगस्त 2025 से एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) स्कीम शुरू करने जा रही है। यह स्कीम बिहार सहित पूरे देश के पहले नौकरी करने वाले युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। इस स्कीम के तहत पहली बार नौकरी शुरू करने वाले कर्मचारियों को सैलरी के अतिरिक्त 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि दो किस्तों में मिलेगी, पहली किस्त 6 महीने की नौकरी के बाद और दूसरी 12 महीने बाद, बशर्ते कर्मचारी एक अनिवार्य वित्तीय साक्षरता कोर्स पूरा कर ले। स्कीम का लक्ष्य युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना, स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार करना और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देना है। सरकार ने इसके लिए 99,446 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।


इस स्कीम का लाभ 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच नौकरी शुरू करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। पात्रता के लिए कर्मचारी की मासिक सैलरी 1 लाख रुपये तक होनी चाहिए और वह पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में रजिस्टर्ड होना चाहिए। अगर किसी कर्मचारी का PF पहले नहीं कटता था, लेकिन 1 अगस्त 2025 के बाद वह PF के दायरे में आता है तो वह भी इस स्कीम के लिए योग्य होगा। यह प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा होगी, जिसमें कर्मचारी को UAN को आधार से लिंक करना अनिवार्य है।


कंपनियों को भी इस स्कीम से बड़ा लाभ होगा। EPFO में रजिस्टर्ड कंपनियों को प्रत्येक नए कर्मचारी के लिए 2 साल तक 3,000 रुपये प्रति माह की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में यह लाभ 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है। शर्त यह है कि 50 से कम कर्मचारियों वाली कंपनियों को कम से कम 2 नए कर्मचारी और 50 या अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को 5 नए कर्मचारी नियुक्त करने होंगे। जिन्हें कम से कम 6 महीने तक नौकरी में रखना होगा। अगर कर्मचारी 12 महीने से पहले नौकरी छोड़ता है, तो कंपनी को प्रोत्साहन राशि वापस करनी होगी।


ELI स्कीम की खासियत यह है कि इसके लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। जैसे ही कर्मचारी का PF अकाउंट खुलता है, उसका डेटा स्वचालित रूप से सरकार के पास चला जाएगा। 6 महीने तक लगातार PF जमा होने पर पहली किस्त और 12 महीने बाद वित्तीय साक्षरता कोर्स पूरा करने पर दूसरी किस्त सीधे खाते में जमा होगी।