ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, गृह विभाग ने सभी जिलों को जारी किए सख्त निर्देश

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत गृह विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि गुंडा रजिस्टर अपडेट रखें, चार्जशीटेड अपराधियों की नियमित परेड कराएं और गैर-जमानती वारंटों की समीक्षा सुनिश्चित करें।

20-Jul-2025 11:19 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं ऐसे में चुनावी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव आयोग की तरफ से लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इस बीच गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी और डीजीपी विनय कुमार ने सभी डीएम और एसपी को दिशा निर्देश जारी किए हैं।


सभी जिलों के एसपी और डीएम को आदेश दिया गया है कि राज्य के सभी थानों में गुंडा रजिस्टर का अपडेट रहना जरूरी है। इसमें चार्जशीटेड अपराधियों के नाम दर्ज होंगे और उनकी नियमित परेड सुनिश्चित कराई जाएगी। शराबबंदी से जुड़े मामलों में आरोपितों को भी गुंडा सूची में रखा जाएगा।


इसके साथ ही साथ सभी लंबित वादों में आरोपितों और गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। यदि आवश्यक हो, तो आरोपितों की जमानत रद्द कराने हेतु कोर्ट में आवेदन भी दिए जाएं, ताकि वे चुनाव के दौरान किसी प्रकार का प्रभाव न दिखा सकें। डीजीपी ने निर्देश दिया कि न्यायालय में लंबित सभी गैर-जमानती वारंट की वास्तविक संख्या की थानावार गणना कराई जाए। इसके लिए इंस्पेक्टर एवं डीएसपी स्तर के अधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 


बता दें कि गृह विभाग के स्तर पर प्रमंडलवार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं, जिनमें चुनावी तैयारियों की समीक्षा हो रही है। इन बैठकों में गृह विभाग और बिहार पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ संबंधित प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, डीएम व एसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग ले रहे हैं।