Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
17-Jul-2025 07:16 PM
By First Bihar
PATNA: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य सचिव, बिहार सरकार अमृत लाल मीणा ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने और विधि-व्यवस्था की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं और तस्करों से जुड़ी तमाम जानकारियों को जुटाकर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके लिए पुलिस अधीक्षक स्तर पर स्पेशल सेल गठित कर विभिन्न कार्यालयों से अपराधियों की जानकारी इकठ्ठा की जाए।
फरार चल रहे तमाम कुख्यात अपराधियों की कुर्की कराएं और व्यापक अभियान चलाकर इनकी गिरफ्तारी करें। उन्होंने अपराधियों की धरपकड़ तेज करने, वाहनों की जांच करने, अवैध शराब के खिलाफ निरंतर छापेमारी अभियान, कुख्यात अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सीसीए लगाकर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मुख्य सचिव ने चुनाव के पहले सभी जिलों में शस्त्र लाइसेंस और शस्त्रों की दूकानों के सत्यापन की दिशा में तेजी लाने के लिए कहा। पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने आर्म्स एक्ट के दोषियों पर एक महीने के अन्दर नोटिस जारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने दोषी हथियार विक्रेताओं के लाइसेंस को रद्द करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई ना होने पर दूसरे मामलों में इसका खामियाजा देखने मिलता है। साथ ही अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति काण्ड के लंबित मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक को अपने स्तर से मिशन मोड में इसे चलाने और पीक आवर्स में वाहनों की जांच तेज करने का निर्देश दिया।
मीणा ने सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और किशनगंज जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी चुनाव केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर, रैम्प जैसी सुविधाएं ससमय सुनिश्चित की जाएं। चुनाव के दौरान अर्द्धसैनिक बलों(सीएपीएफ) के ठहरने के लिए चिन्हित भवनों में सभी व्यवस्था दुरुस्त हो।