Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
13-Jul-2025 07:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Education News: शिक्षकों का काम अन्य सरकारी कार्यों से एकदम अलग है। यह सिर्फ सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की नौकरी नहीं है। यह छात्रों को पढ़ाने यानी आने वाली पीढ़ियों का कॉरियर बनाने का बेहद ही महत्वपूर्ण दायित्व है। इस दायित्व को सभी शिक्षकों को पूरी मेहनत और लगन से अपने दायित्व का निर्वहन करें। ये बातें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कही।
अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ रविवार को नवादा जिला के अकबरपुर प्रखंड स्थित अल्पसंख्यक समुदाय के स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। मौके पर शिक्षकों की समस्याएं भी सुनी और उनके जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।
स्कूल में शिक्षकों के साथ बेंच पर बैठकर अपर मुख्य सचिव ने शिक्षकों के साथ संवाद किया। ट्रांसफर मामले पर कहा कि सभी शिक्षकों को उनकी इच्छा के अनुसार स्थान मिला है। कुछ शिक्षकों ने इसे लेकर अपनी समस्या बताई, तो उन्होंने कहा कि आवेदन कर दें, इन मामलों पर विचार किया जाएगा।
अपर मुख्य नवादा से लौटने के दौरान बख्तियारपुर मोड़ के पास एनएच के किनारे स्थित ढाबा पर रुके और अपने हाथ से चाय बनाई। साथ ही दुकानवाले के साथ लिट्टी भी सेंकी और इसका लुफ्त उठाने के बाद पटना की तरफ लौटे। अपर मुख्य सचिव ने नवादा के अकबरपुर प्रखंड में अल्पसंख्यक स्कूलों के आसपास मौजूद कुछ मदरसा में भी शैक्षणिक कार्यों का मुआयना किया।