Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
10-Jul-2025 05:57 PM
By Viveka Nand
Corruption in Bihar: बिहार सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है. सरकार ने अपने तीनों हथियार को एक्टिवेट कर दिया है. हाल के दिनों में सरकार की तीनों जांच एजेंसियां कार्रवाई में जुटी हैं. 10 जुलाई को विशेष निगरानी इकाई, आर्थिक अपराध इकाई और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचारियों पर टूट पड़ा है. सुबह से लगातार कार्रवाई जारी है. आज चार धनकुबेरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है.
विशेष निगदरानी इकाई ने सीआईडी मद्य निषेध) में पदस्थापित डीएसपी अभय प्रसाद यादव के ठिकानों पर छापेमारी की. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में रेड हुई है. अभय प्रसाद यादव पर सेवा में रहते आय से 50 फीसदी से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इनके खिलाफ 50.42 फ़ीसदी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है. कोर्ट से तलाशी वारंट के आधार पर खगड़िया एवं पटना आवास और कार्यालय में तलाशी ली गई. अभय प्रसाद यादव 1994 में पुलिस में आए. इन्होंने अपने सेवा काल में कुल एक करोड़ 99 लाख रुपए आय किया. इनके खिलाफ एक करोड रुपए अप्रत्यानुपातिक धनार्जन का मामला दिखाया गया है.
छापेमारी के दौरान डीएसपी के ठिकानों से जमीन के कई कागजात मिले हैं. कुल 9 सेल डीड जांच टीम को मिला है, जिसकी कीमत करोड़ों में है . 25 से अधिक किसान विकास पत्र मिले हैं, जिसमें लाखों के निवेश किया गया है. 20 से अधिक बैंक खाते मिले हैं, जिस पर अनुसंधान किया जा रहा है. विभिन्न बैंकों के फिक्स डिपाजिट के कागजात मिले हैं. खगड़िया में पांच कट्ठा से अधिक जमीन पर आलीशान 15 कमरे का तीन मंजिला मकान उन्होंने खुद बनवाया है. छापेमारी में 12 लाख से अधिक के सोना चांदी के आभूषण मिले हैं. साथ ही 105000 नकदी बरामद हुआ है.