Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप
29-Jun-2025 11:28 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व कार्यों के निष्पादन के आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी की है। आइए जानते हैं कि मई महीने में कौन सा जिला प्रथम स्थान पर रहा और कौन सा जिला फिसड्डी साबित हुआ है।
दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की मई महीने की जिलों की राजस्व संबंधित कार्यों के आधार पर रैंकिंग में बांका पहले और शेखपुरा दूसरे स्थान पर बरकरार है। औरंगाबाद सातवें से इस माह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं तीसरे स्थान पर रहा पूर्वी चंपारण इस माह आठवें स्थान पर चला गया है।
बक्सर पांचवें से चौथे स्थान पर तो जहानाबाद चौथे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। सीवान छलांग लगाकर दसवें से छठे स्थान पर आ गया है। अरवल छठे से सातवें तो कैमूर आठवें से नौवें स्थान पर आ गया है। वहीं समस्तीपुर जिला ने इस माह लंबी छलांग लगाई है और 21 वें से 10 वें स्थान पर स्थान बनाने में सफल रहा है।
मुजफ्फरपुर 12 वें से 11 वें, वैशाली 14 वें से 12 वें और भोजपुर 13 वें स्थान पर बरकरार है। नालंदा 11 वें से 14 वें, सुपौल 16 वें से 15 वें, बेगूसराय अपने नौवें रैंक से इस माह 16 वें स्थान पर चला गया है। मुंगेर ने लंबी छलांग लगाई है और वह 26 वें से 17 वें तो पूर्णिया अपने 18 वें और दरभंगा 19 वें स्थान पर बरकरार है।
सीतामढ़ी 17 वीं से 20 वीं रैंक पर जा पहुंचा है। जमुई 21 वें, नवादा 22 वें, मधुबनी 23 वें, शिवहर 24 वें, किशनगंज 25 वें, गोपालगंज 26 वें, मधेपुरा 27 वें एवं पश्चिमी चंपारण इस माह 28 वें स्थान पर है। गयाजी 29 वीं और कटिहार 30 वीं रैंक पर है।
रैंकिंग का आधार
1. दाखिल- खारिज का पर्यवेक्षण-25 अंक
2. परिमार्जन प्लस का पर्यवेक्षण - 25 अंक
3. अभियान बसेरा 2 - 20 अंक
4. आधार सीडिंग की स्थिति - 5 अंक
5. एडीएम कोर्ट- 2.5 अंक
6. डीसीएलआर कोर्ट- 2.5 अंक
7. ई-मापी- 10 अंक
8. डीएम कोर्ट- 10 अंक
प्रथम 10 जिले
1. बांका (77.01)
2. शेखपुरा (73.86)
3. औरंगाबाद (69.68)
4. बक्सर (67.16)
5. जहानाबाद (65.36)
6. सिवान (64.95)
7. अरवल (64.83)
8. पूर्वी चंपारण (64.49)
9. कैमूर (64.35)
10. समस्तीपुर (63.28)
अंतिम 10 जिले
1. गयाजी (54.25)
2. कटिहार (54.04)
3. सहरसा (53.80)
4. खगड़िया (51.33)
5. भागलपुर (51.30)
6. अररिया (50.67)
7. सारण (50.47)
8. पटना (49.54)
9. लखीसराय (49.43)
10. रोहतास (46.90)
विभाग के स्तर से राजस्व से संबंधित जिलों के प्रत्येक कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिलों में जाकर भी समीक्षा की शुरुआत की गई है। इससे कार्यप्रणाली में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। इससे रैंकिंग में उतार–चढ़ाव लगातार हो रहा है। समीक्षा के क्रम में दोषी अधिकारियों की पहचान कर उनपर भी कार्रवाई होने से आमजनों के कार्यों की गति बढ़ी है। उसको और बेहतर करने की कोशिश लगातार की जा रही है।