Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप
27-Jun-2025 04:19 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा हर महीने राज्य के सभी अंचल कार्यालयों से लेकर जिला समाहर्त्ता कोर्ट तक की रैंकिंग जारी की जा रही है। मुख्यालय स्तर से नियमित रूप से राजस्व कार्यों की समीक्षा की जा रही है ताकि आमजनता को राजस्व विभाग की सेवाओं का लाभ समय से मिल सके।
इसी क्रम में विभाग द्वारा राज्य के सभी 101 भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता (डीसीएलआर) कार्यालयों की समीक्षा कर उनकी मई माह की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस रैंकिंग में पूर्वी चंपारण का चकिया भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय पहले स्थान पर, शेखपुरा का शेखपुरा भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय दूसरे और मुंगेर का तारापुर भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय तीसरे स्थान पर बरकरार है।
सुपौल का निर्मली भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय पांचवें से चौथे तो अरवल का अरवल भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय 58 वें से पांचवें नंबर पर आ गया है। दरभंगा का बिरौल डीसीएलआर कार्यालय 12 वें से छठे, नालंदा का हिलसा डीसीएलआर कार्यालय सातवें स्थान पर बरकरार है। पटना का पालीगंज डीसीएलआर कार्यालय नौवें से आठवें, सीतामढ़ी का बेलसंड डीसीएलआर कार्यालय छठे से खिसककर नौवें तो बेगूसराय का बेगूसराय डीसीएलआर कार्यालय दसवें स्थान पर बरकरार है।
पूर्वी चंपारण का पकड़ीदयाल 23 वें स्थान से छलांग लगाकर 11 वें स्थान पर, बेगूसराय का तेघड़ा 17 वें से 12 वें, नालंदा का बिहारशरीफ 26 वें से 13 वें, जहानाबाद का जहानाबाद 16 वें से 14 वें और औरंगाबाद का औरंगाबाद डीसीएलआर कार्यालय लंबी छलांग लगाते हुए 88 वें से 15 वें स्थान पर आ गया है। गया का शेरघाटी 14 वें से खिसककर 16 वें तो बेगूसराय का बलिया 11 वें से 17 वें स्थान पर चला गया। भोजपुर का पीरो 53 वें से 18 वें, नालंदा का राजगीर 24 वें से 19 वें एवं वैशाली का महुआ डीसीएलआर कार्यालय 28 वें से 20 वें स्थान पर आ गया है।
रैंकिंग का आधार
परिमार्जन प्लस के सुपरविजन पर 15, म्यूटेशन के सुपरविजन पर 15, अंचल कार्यालयों के निरीक्षण पर 10, अभियान बसेरा-2 पर 15, म्युटेशन अपील पर 15, आधार सीडिंग की स्थिति पर 05, बीएलडीआरए पर 20 अंक निर्धारित है। टॉपर चकिया भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय को 100 में 81.97, दूसरे टॉपर शेखपुरा भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय को 79.77 अंक मिले हैं तो तीसरे टॉपर तारापुर भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय को 78.72 अंक मिले हैं।
टॉप 10 भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय
1.चकिया (पू. चंपारण)-81.97 अंक
2. शेखपुरा (शेखपुरा)- 79.77 अंक
3. तारापुर (मुंगेर)-78.72 अंक
4. निर्मली (सुपौल)-77.82 अंक
5. अरवल (अरवल)–76.52 अंक
6. बिरौल (दरभंगा)-76.16 अंक
7. हिलसा (नालंदा)-74.79 अंक
8. पालीगंज (पटना)- 74.71 अंक
9. बेलसंड (सीतामढ़ी)- 74.27 अंक
10. बेगूसराय (बेगूसराय)- 72.87 अंक
अंतिम 10 भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय
1. आरा सदर (भोजपुर)- 55.27 अंक
2. फारबिसगंज (अररिया)- 55.22 अंक
3. मुजफ्फरपुर पूर्वी (मुजफ्फरपुर)- 53.60 अंक
4. बेतिया (प. चंपारण)- 53.43 अंक
5. दानापुर (पटना)- 53.11 अंक
6. सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा)- 51.39 अंक
7. फुलपरास (मधुबनी)- 51.22 अंक
8. जयनगर (मधुबनी)- 50.82 अंक
9. भागलपुर सदर (भागलपुर)- 49.95 अंक
10. नवगछिया (भागलपुर)- 37.16 अंक
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि विभाग द्वारा नियमित रूप से सभी कार्यों की समीक्षा ऑनलाइन–ऑफलाइन दोनों मोड में की जा रही है। समीक्षा के अच्छे परिणाम मिलने लगे हैं। समीक्षा का असर रैंकिंग पर भी पड़ रहा है। मई माह में कई भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालयों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। विभाग का उद्देश्य भी यही है कि राज्य की जनता को राजस्व संबंधित किसी भी प्रकार की सेवा का लाभ लेने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसलिए जिलों में जाकर भी राजस्व कार्यों की समीक्षा की जा रही है।