ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Bihar Crime News: 10 करोड़ लूट मामले में 13 गिरफ्तार, 3 किलो सोना के साथ 2 पिस्टल भी बरामद

Bihar Crime News: समस्तीपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 10 करोड़ की लूट का हो गया खुलासा। बिहार एसटीएफ और पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, 3 किलो सोना, 2 पिस्टल और 6 कारतूस भी बरामद।

08-Jul-2025 08:01 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में 7 मई 2025 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की काशीपुर शाखा में हुई 10 करोड़ रुपये की लूट के मामले का खुलासा हो गया है। बिहार विशेष कार्य बल और समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में वैशाली, समस्तीपुर और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छापेमारी कर 3 महिलाओं सहित 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 3 किलोग्राम सोना, दो देसी पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए गए हैं। STF के अतिरिक्त महानिदेशक कुंदन कृष्णन ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। जांच में खुलासा हुआ कि इस लूट में बैंक के सोना जांचकर्ता और लोन एजेंट ने भी अपराधियों की मदद की थी।


इस लूट की साजिश में बैंक के सहयोगी कर्मियों की भूमिका सामने आई है। बैंक द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए नियुक्त चेकर अभिषेक गुप्ता और लोन एजेंट रमेश झा ने अपराधियों को बैंक के अंदर रखे आभूषणों और सुरक्षा व्यवस्था की गोपनीय जानकारी दी थी। अपराधियों ने 9.75 किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपये नकद लूटे थे। गिरफ्तार आरोपियों में रविश कुमार, करमवीर कुमार, बिट्टू कुमार, दीपक साह, हरिश्चन्द्र राय, रंधीर कुमार, दीपक कुमार, अनुराधा देवी, फूलपरी देवी, रमेश झा, अभिषेक गुप्ता, अखिलेश राय उर्फ गोलू यादव, और सविता देवी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 3 किलो सोना बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 2.1 करोड़ रुपये है।


STF के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास पुराना और गंभीर है। रविश कुमार के खिलाफ वैशाली, समस्तीपुर और पश्चिम बंगाल के राणाघाट थाने में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत 9 मामले दर्ज हैं। करमवीर उर्फ धर्मवीर के खिलाफ 14, रंधीर कुमार के खिलाफ 8, दीपक कुमार उर्फ मुंशी के खिलाफ 8 और अखिलेश राय उर्फ गोलू यादव के खिलाफ 21 मामले दर्ज हैं। यह गिरोह संगठित तरीके से अपराध करता था और पहले भी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने बताया कि लूट की योजना में बैंक के अंदरूनी कर्मियों की मिलीभगत ने अपराधियों को आसानी से वारदात को अंजाम देने में मदद की।


पुलिस ने इस मामले में वैज्ञानिक और तकनीकी जांच का सहारा लिया। CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचनाओं के आधार पर STF और समस्तीपुर पुलिस ने बिहार और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की। समस्तीपुर के ASP संजय कुमार पांडेय ने बताया कि लूट में शामिल कुछ और संदिग्धों की तलाश जारी है। बरामद सोने की शुद्धता और मूल्य का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।