बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम
03-Jan-2026 02:21 PM
By Viveka Nand
Bihar Co Action: बिहार की एक महिला अंचल अधिकारी ने अपने पूर्व पदस्थापन पर बड़ा खेल किया. दाखिल खारिज आवेदन को एक बार अस्वीकृत किया, फिर उसी दस्तावेज को स्वीकृत किया. इस तरह के कुल 814 आवेदन मिले. हालांकि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दंड में सिर्फ निंदन की सजा दी है . राजस्व सेवा की महिला अधिकारी वर्तमान में गया जिले के शेरघाटी अंचल की अंचल अधिकारी हैं.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन अंचल के तत्कालीन राजस्व अधिकारी उषा कुमारी के खेल को पकड़ा. इनके द्वारा ऑनलाइन दाखिल खारिज के 814 आवेदन को एक बार स्वीकृत किया गया, फिर उसी दस्तावेज पर दाखिल खारिज आवेदन को स्वीकृत किया. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मानना है कि यह नियम का उल्लंघन है. इस आलोक में इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया.
तत्कालीन राजस्व अधिकारी व वर्तमान सीओ उषा कुमारी ने 3 जुलाई 2024 को स्पष्टीकरण समर्पित किया. विभाग ने समीक्षा में पाया कि ऑनलाइन दाखिल खारिज के 814 मामलों को एक बार अस्वीकृत कर, इसी दस्तावेज पर फिर से स्वीकृत किया. इन्होंने जो जवाब दिया है वो स्वीकार योग्य नहीं है. आवेदन एक बार अस्वीकृत हो जाने पर इस दस्तावेज को फिर से स्वीकृत नहीं किया जा सकता. आवेदन की अस्वीकृति के बाद उस मामले को भूमि सुधार उपसहार्ता के न्यायालय में रेफर करना चाहिए था ना कि दाखिल ख़ारिज़ वाद को स्वीकृत करना था. ऐसे में उषा कुमारी तत्कालीन राजस्व अधिकारी घोड़ासहन का स्पष्टीकरण स्वीकार्य योग्य नहीं है. विभाग ने इन्हें निंदन की सजा दी है. बता दें उषा कुमारी वर्तमान में गया के शेरघाटी अंचल की अंचल अधिकारी हैं.