ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बड़ा खुलासा: संयोग है या कुछ और...? मंत्री मंगल पांडेय की सभी 'प्रॉपर्टी' के दाम गिरे ! पटना वाले फ्लैट का 1 साल में मार्केट वैल्यू 4.33 लाख हुआ कम, सिवान-दिल्ली में भी भारी नुकसान

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा पत्नी के नाम खरीदी गई सिवान, पटना और दिल्ली की संपत्तियों का बाजार मूल्य घट गया है। पटना फ्लैट में 4.33 लाख और दिल्ली फ्लैट में 3 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जबकि 2025 में खरीदी गई सिवान की जमीनों के दाम भी कम

01-Jan-2026 02:26 PM

By Viveka Nand

Bihar Cabinet: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय जिस संपत्ति को खरीद रहे, उसका मार्केट वैल्यू कम हो जा रहा. मंत्री जी ने पत्नी के नाम पर सिवान से लेकर पटना-दिल्ली तक जमीन-फ्लैट की खरीद की. क्रय करने के बाद से उसका मार्केट वैल्यू (मूल्य) कम हो गया. पटना में फ्लैट खरीदने के 14 महीने बाद संपत्ति का वैल्यू बढ़ने की बजाय, उसका दाम 4.33 लाख रू घट गया. दिल्ली वाले फ्लैट के दाम में भी भारी गिरावट हो गई। यानि मंगल पांडेय जिस संपत्ति को खऱीद रहे, उसमें नुकसान हो रहा.  

2025 में सिवान में 6 प्रॉपर्टी खरीदी, साल के अंत में ही दाम घट गए 

नीतीश कैबिनेट के सभी सदस्यों ने 31 दिसंबर 2025 को संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है. संपत्ति के मामले में कई मंत्री मुख्यमंत्री से काफी आगे हैं. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चर्चा में रहने वाले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को लेकर नये खुलासे हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पत्नी उर्मिला पांडेय के नाम पर 2025 में सिवान जिले में कृषि योग्य चार प्लॉट की खरीद की. 11 अप्रैल 2025 को जिस जमीन की खऱीद 3,19,275 रू में की गई, वर्तमान में इसका वैल्यू सिर्फ 3 लाख रू हो गया. 29 अप्रैल 2025 को जिस जमीन को 3,28,875 रू में खऱीदा गया, दिसंबर महीने उसका वैल्यू घटकर 3,10,000 रू हो गया. 29 अप्रैल 2025 को मंगल पांडेय की पत्नी के नाम पर 3,74,355 रू में क्रय की गई जमीन वर्तमान में 3 लाख 40 हजार रू की हो गई. वहीं 26 जून 2025 को 3,07,355 रू में खऱीदी गई जमीन का दाम घटकर 2,80,000 रू हो गया. इस तरह से सिवान में खऱीद की गई सभी सपंत्ति के दाम बढ़ने की बजाय घट गए। 

खऱीदने के 14 महीने बाद पटना वाले फ्लैट का दाम 4.33 लाख रू घट गया...  

मंगल पांडेय की पत्नी के नाम पर पटना में भी फ्लैट है. पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन के समीप 1370 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट है, जिसकी रजिस्ट्री 3 अक्टूबर 2024 को कराई गई. तब इसकी कीमत 47 लाख 35,550 रू थी. मंगल पांडेय ने संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उसमें इस फ्लैट का मार्केट वैल्यू कम होने का जिक्र किया है. यानि 14 महीने में इस संपत्ति के दाम बढ़ने की बजाय घट गया. मंगल पांडेय की पत्नी के नाम पर अर्जित इस संपत्ति का मूल्य घटकर 43 लाख रू रह गया है . इस तरह से इस फ्लैट से भी मंगल पांडेय को लगभग 4 लाख 33 हजार रू का नुकसान है.

दिल्ली वाले फ्लैट का मार्केट वैल्यू भी कम हो गया 

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की पत्नी के नाम पर दिल्ली के सेक्टर- 6 द्वारका में फ्लैट है. यह 1063 स्क्वायर फीट में है. इसकी खरीद 2019 में की गई थी, तब इसका मूल्य 90 लाख रुपया था. 2025 में इस फ्लैट के भी दाम घट गए। मंगल पांडेय के अनुसार 2019 में जिस फ्लैट को उन्होंने 90 लाख रू में खरीदा था, अब उसका मार्केट वैल्यू सिर्फ 87 लाख रू ही है.

पत्नी ने पति (मंगल पांडेय) से 22 लाख रू का कर्ज लिया है 

मंगल पांडेय की पत्नी के नाम पर हाउस लोन भी है. वर्तामन में बैंक से 20 लाख 50 हजार रू का लोन शेष है. वहीं मंगल पांडेय ने अपनी पत्नी को 22 लाख रू का लोन भी दिया है. यानि पत्नी ने पति से 22 लाख रू का कर्ज ले रखा है.

बैंक के एक खाते में 1 करोड़ रू जमा ...

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के पास कैश के साथ-साथ सोना-चांदी, सफारी गाड़ी और रायफल भी है.एक अकाउंट में एक करोड रुपए से अधिक जमा हैं. इनके पास कुल चल संपत्ति एक करोड़ 32 लाख 16,075 रू की है. इसमें ₹52000 का राइफल, 240 ग्राम सोना, टाटा सफारी गाड़ी शामिल है. मंगल पांडेय के पटना एसबीआई के अकाउंट में -1,01,66,660.00 रू हैं. वहीं, PNB R.K. AVENUE में 18,83,415.18 रू जमा है. इनके पास कैश में 59 हजार रू हैं. 

पत्नी के पास 680 ग्राम सोना, 7 किलो चांदी

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की पत्नी के नाम पर 680 ग्राम सोना, 7 किलो चांदी है. पत्नी के नाम पर एक कंपनी M/S Panday scientific &Sports K.Kaun patna है, जिसका capital Rs 264024.54 है. पत्नी के नाम पर कुल चल संपत्ति 54 लाख 97,954 रुपए की है.