Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद
27-Feb-2025 04:07 PM
By Viveka Nand
Bihar cabinet expansion: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया गया है.भाजपा कोटे से सात विधायक मंत्री बने हैं. आज मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा भी हो गया. पुराने मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल किए गए हैं. विभागों के बंटवारे के बाद तरह-तरह की राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है. भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं के पास दो-दो विभाग हैं. इनमें दो घोषित डिप्टी सीएम हैं..वहीं तीसरे के पास भी दो डिपार्टमेंट. इस हिसाब से तीसरे नेता अघोषित तौर पर डिप्टी सीएम साबित होते दिख रहे हैं.
बिहार में घोषित दो डिप्टी सीएम, एक अघोषित उप मुख्यमंत्री
भाजपा विधानमंडल दल के नेता सम्राट चौधरी पहले नंबर के डिप्टी सीएम हैं. इनके पास वित्त विभाग और वाणिज्य कर विभाग है. दूसरे नंबर के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा हैं. इनके पास भी दो कृषि और खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी है. इनके अलावे भाजपा कोटे से सिर्फ मंगल पांडेय ही ऐसे मंत्री हैं, जिन्हें दो विभाग दिया गया है. भले ही ये घोषित डिप्टी सीएम नहीं हों, फिर भी दो महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी देकर उप मुख्यमंत्री के बराबर में रखा गया है. स्वास्थ्य और विधि विभाग का काम मंगल पांडेय देखेंगे. बता दें, मंगल पांडेय पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. वर्तमान में विधान पार्षद हैं, ये कभी विधानसभा का चुनाव तक नहीं लड़े हैं.जनता की अदालत में गए बिना, महत्वपूर्ण पद पाते रहे हैं. वहीं, भाजपा के वरिष्ठतम विधायक व अति पिछड़ा समाज से आने वाले डॉ. प्रेम कुमार से भी एक विभाग ले लिया गया है. अब तक इनके पास सहकारिता और वन एवं पर्यावरण विभाग था. इस बार के कैबिनेट विस्तार में प्रेम कुमार से वन एवं प्रयावरण ले लिया गया है. इनके पास सिर्फ सहकारिता विभाग रहेगा.
मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा
नीतीश कैबिनेट के भाजपा कोटे के मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा किया गया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग सौंपा गया है। वहीं प्रेम कुमार को सहकारिता विभाग, रेणु देवी को पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग, नीरज कुमार बबलू को लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, नीतीश मिश्रा को उद्योग विभाग, नितीन नवीन को पथ निर्माण विभाग, जनक राम को अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, हरि सहनी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।
वहीं कृष्णनंदन पासवान को गन्ना उद्योग विभाग, केदार गुप्ता को पंचायती राज विभाग, सुरेंद्र मेहता को खेल विभाग, संतोष सिंह को श्रम संसाधन विभाग, नीतीश कैबिनेट में नए मंत्री बने संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सुनील कुमार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजू सिंह को पर्यटन विभाग, मोतीलाल प्रसाद को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जिवेश कुमार मिश्रा को नगर विकास एवं आवास विभाग, विजय मंडल को आपदा प्रबंधन, मंटू सिंह को सूचना एवं प्रावैधिकी और संतोष सुमन को लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।