Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
15-Jul-2025 11:35 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Cabinet Meeting: बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने की घोषणा की थी। अब सरकार के उस घोषणा पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। अगले पांच वर्षों में सरकार राज्य के एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा करेगी। आज हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने श्रम संसाधन विभाग के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी है।
दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव सिर पर है। ऐसे में विपक्ष नौकरी और रोजगार को सरकार के खिलाफ बड़ा हथियार बनाने की फिराक में था। आगामी चुनाव में विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाकर जनता से वोट मांगने की रणनीति बना रहे थे लेकिन ऐन वक्त पर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेलते हुए विधानसभा चुनाव से पहले ऐलान कर दिया कि अगले पांच वर्षों में सरकार एक करोड़ नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराएगी।
सरकार के इस ऐलान से विपक्ष चारों खाने चीत हो गया और उसके हाथ से एक बड़ा चुनावी मुद्दा हाथ से निकल गया। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले बिहार के युवाओं को बड़ी सैगात देने का एलान किया था। अब सरकार ने अपने उस फैसले को धरातल पर उतारने के की पहल करते हुए 15 जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में अपनी मुहर लगा दी है।
कैबिनेट से श्रम संसाधन विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद अगले पांच साल में बिहार के एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। नई नौकरी/रोजगार सृजन के लिए सभी संभावना एवं विकल्प विचार करते हुए राज्य सरकार को परामर्श देने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित किए जाने की स्वीकृति दे दी है।