Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
15-Jul-2025 12:07 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Cabinet Meeting: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। चुनाव से पहले कराए जा रहे वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच बिहार सरकार ने इसके लिए 51 करोड़ 68 लाख की राशि स्वीकृत कर दी है।
दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में नीतीश कैबिनेट के तमाम मंत्री मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 30 अहम प्रस्तावों पर सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी। इस दौरान सरकार के निर्वाचन विभाग के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति देते हुए SIR के लिए 51 करोड़ 68 लाख की राशि को मंजूरी दे दी।
इस राशि का इस्तेमाल विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मियों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी कर्मियों को 6 हजार रुपए की दर से भुगतान होगा। पुनरीक्षण में लगे 77895 बीएलओ और 8245 बीएलओ सुपरवाइजर को मानदेय दिया जाएगा।
बता दें कि बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक घमासान मचा हुआ है। विपक्ष का आरोप है कि इसके बहाने सरकार एनआरसी लागू करने की कोशिश कर रही है और गरीब मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश रची जा रही है हालांकि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इसका मकसद मतदाता सूची को ज्यादा प्रभावकारी बनाना है। इसको लेकर हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक याचिकाएं दायर की गई हैं।