बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका
03-Mar-2025 10:47 PM
By Viveka Nand
Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया. सूबे के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने लगातार दूसरी बार राज्य का बजट पेश किया. इस बार का बजट आकार 3 लाख 17 हजार करोड़ का है. वित्त मंत्री के बजट भाषण की पुस्तिका में कृषि विभाग द्वारा सड़क-पुल बनाने की बात कही गई थी. 1st Bihar/Jharkhand ने इस खबर को प्रमुखता से छापा. हमने बताया, ''चौंकिए मत- नीतीश सरकार का 'कृषि विभाग' अब पुल- सड़क बनायेगा, यह डिपार्टमेंट 4 घंटे में पटना पहुंचने का सपना करेगा साकार.'' इसके बाद सरकार बैकफुट पर गई और देर शाम तक खबर का असर सामने आ गया. वित्त विभाग की तरफ से शुद्धि पत्र जारी किया गया है.
वित्त विभाग के बजट पदाधिकारी ने जारी किया पत्र
वित्त विभाग के शुद्धि पत्र में कहा गया कि ''बिहार विधान मंडल के पटल पर 3 अगस्त 2025 को उपस्थापित बजट भाषण 2025-26 के पृष्ठ संख्या 13 के क्रमांक 52 का पृष्ठ संख्या 14 पर क्रमांक -54 में मुद्रण की गलती से फिर से अंकित हो गया है. ऐसे में पृष्ठ संख्या 14 के क्रमांक 54 को विलोपित किया जाता है .'' बजट पदाधिकारी संजीव मित्तल की तरफ से यह शुद्धि पत्र जारी किया गया है.
बजट भाषण के किताब में बताया गया था...कृषि विभाग सड़कों का जाल बिछा रहा....
आपको यह पढ़ कर भले ही हैरानी हो, लेकिन बिहार सरकार ने बताया गया था कि कृषि विभाग ने नदियों पर पुल बनाकर राज्य में यातायात की सुविधा में अभूतपूर्व बदलाव किया है. इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि कृषि विभाग की तरफ से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. यह विभाग 2027 के अंत तक सूबे के किसी भी कोने से 4 घंटे में राजधानी पहुंचने का सपना साकार करेगा.
बजट भाषण के 14वें नंबर पेज पर जिक्र
बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के बजट भाषण पुस्तिका के 14 वें नंबर पेज पर कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं का जिक्र है. इस पेज के 54 वें नंबर पर लिखा गया है...''हमारी सरकार ने बड़ी नदियों पर पुलों की संख्या एवं उनकी क्षमता बढ़ाकर राज्य के यातायात की सुविधा में अभूतपूर्व बदलाव लाया है. मुख्यमंत्री का सपना राज्य के किसी कोने से 5 घंटे में पटना पहुंचने का सपना साकार हुआ है. अब हम इस यात्रा समय को वर्ष 2027 के अंत तक चार घंटे में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके लिए राज्य की राजधानी को समस्त जिला मुख्यालयों से चार लेन सड़क द्वारा जोड़ा जा रहा है.''
कृषि विभाग सपना करेगा साकार
कृषि विभाग के बजट भाषण में पथ निर्माण विभाग का मुद्दा लिखे जाने पर सवाल खड़े होने लगे हैं. सवाल यह कि क्या अब कृषि विभाग की तरफ से सड़कों का निर्माण कराई जाएगी ? कृषि विभाग के मंत्री जो हाल तक पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे, उनके नेतृत्व में ही चार घंटे में पटना पहुंचने का सपना साकार होगा ? ये तमाम चर्चा शुरू हो गई हैं.