बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका
03-Mar-2025 04:54 PM
By First Bihar
Bihar Budget 2025 : सोमवार को बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 3.17 लाख करोड़ की बजट के साथ बिहार वासियों के लिए अनेकों तरह की सौगात को लाने का काम किया है. जिसमें सुधा मॉडल की तर्ज पर अब सब्जी आउटलेट्स पर कार्य किया जाएगा. किसानों को जहाँ इसका सीधा लाभ मिलेगा तो वहीं इस संगठित व्यवस्था के बाद ग्राहकों को सस्ते दामों पर ताज़ी सब्जियां नसीब होंगी.
बिचौलियों की छुट्टी
सरकार की इस बेहतरीन योजना के तहत अब किसानों से उनकी उपज को सीधे तौर पर खरीदा जाएगा और शहरों में लगे सरकारी आउटलेट्स पर उन्हें बेचा जाएगा. ये आउटलेट बिल्कुल सुधा डेयरी बूथ की तर्ज पर बनाएँगे जाएंगे. जिसके बाद बिचौलियों की भूमिका हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगी तथा इसका सीधा और सकारात्मक असर आम जनता कि जेब पर पड़ेगा.
रोजगार के अवसर होंगे सृजित
इन आउटलेट्स के बन जाने पर बाजार में स्थिरता आने की भी पूरी गुंजाईश रहेगी तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. शुरुआत में ये आउटलेट्स कुछ चुनिंदा शहरों में ही होंगे जिसमें शामिल है पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर इत्यादि. बाद में अन्य शहरों में भी इस योजना कि शुरुआत हो जाएगी और इसका विस्तार पूरे राज्य में किया जाएगा.
किसानों की मेहनत अब खेतों में नहीं होगी नष्ट
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार जल्द ही इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा. देखना दिलचस्प होगा कि सुधा की तरह ये तरकारी आउटलेट्स धरातल पर कितने कामयाब हो पाते हैं. अगर यह योजना सफल हो जाती है तो निश्चित रूप से इसका प्रभाव देखने को मिलेगा और आम लोगों के साथ साथ हमारे किसानों को भी खूब राहत मिलेगी. इसक बाद उन्हें कम कीमत मिलने के कारण अपनी सब्जियों को खेतों में ही नष्ट नहीं करना होगा और न ही कुछ लालची व मौकापरस्त बिचौलिए इन मासूमों का फायदा उठा पाएँगे.