बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
25-Feb-2025 09:12 AM
By First Bihar
Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है।दिल्ली फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी का फोकस बिहार पर है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर का दौरा किया और अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार दौरे पर हैं। इस बीच खबर यह है कि बिहार भाजपा के तरफ से कोर - कमेटी की बैठक बुलाई गई है।
जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा के नेतृत्व में बिहार बीजेपी के उलझन को सुलझाने के लिए पार्टी कोर कमेटी टीम के साथ नड्डा बैठक करेंगे। इस बीच इसी साल होने वाले चुनाव को लेकर कई स्तर पर रणनीतियों को लेकर राय-शुमारी भी करेंगे।
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव में अब कम वक्त रह गए हैं और पार्टी के सामने जातिगत समीकरण को साधने की चुनौती है। इसलिए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरे पर भी मुहर लग जाएगी। बीजेपी कोटे के चार नेता कैबिनेट में शामिल होंगे। मिल रही जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल से कुछ नेताओं की छुट्टी भी हो सकती है।
आपको बताते चले कि बिहार बीजेपी के समक्ष कई चुनौतियां हैं। मंत्रिमंडल विस्तार और जातिगत समीकरण का कॉकटेल जेपी नड्डा के लिए बड़ी चुनौती है। चुनावी साल में जातिगत समीकरण के जरिए पार्टी वोटरों को संदेश देने की कोशिश में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के अंदर गुटबाजी को भी पाटने की कोशिश करेंगे। इसके अलावे एनडीए के घटक दलों को कितनी सीटें दी जाए, इस पर भी नेता विमर्श करेंगे।