बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम
03-Jan-2026 06:26 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Bhumi: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहारभूमि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में लागू FIFO (फर्स्ट इन फर्स्ट आउट, पहले आओ–पहले जाओ) व्यवस्था को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से 31 मार्च, 2026 तक लागू रहेगी।
इसका उद्देश्य राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों, विशेषकर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) से जुड़े मामलों तथा भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का समयबद्ध एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।
इस संबंध में विशेष कार्य पदाधिकारी मणि भूषण किशोर द्वारा राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी, बिहार स्टेट सेंटर (एनआईसी), पटना को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान FIFO व्यवस्था के कारण कई प्राथमिकता श्रेणी के मामलों के निपटारे में विलंब हो रहा है। यह देखते हुए इसे अस्थायी रूप से शिथिल करना आवश्यक हो गया है।
निर्देश के अनुसार, बिहारभूमि पोर्टल पर आवेदनों के निपटारे हेतु निर्धारित FIFO क्रम को 31 मार्च, 2026 तक स्थगित रखा जाएगा, ताकि प्राथमिकता वाले मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा में किया जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च, 2026 के बाद इस व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर FIFO प्रणाली को पुनः प्रभावी करने के संबंध में अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
एनआईसी को सॉफ्टवेयर में आवश्यक तकनीकी बदलाव सुनिश्चित कर विभाग को सूचित करने का अनुरोध किया गया है। इस आदेश की प्रतिलिपि सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, समाहर्ताओं, अपर समाहर्ताओं, भूमि सुधार उप समाहर्ताओं तथा अंचलाधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भूमि सुधार जनकल्याण संवाद के दौरान आम जनता से प्राप्त आवेदनों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिहारभूमि पोर्टल पर लागू FIFO व्यवस्था को 31 मार्च, 2026 तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। सरकार की प्राथमिकता है कि जनसंवाद से जुड़े मामलों का समाधान बिना अनावश्यक विलंब के किया जाए।