Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
08-Jul-2025 07:08 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार सरकार के विधि विभाग ने राज्य भर में कानूनी सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए कुल 533 नोटरी (लेख्य प्रमाणक) नियुक्त किए हैं। इस संबंध में मेधासूची (Merit List) मंगलवार को विधि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।
राज्य के विभिन्न जिलों के लिए कुल 533 नोटरी नियुक्त किए गए। पटना जिला में सबसे अधिक 95 नोटरी की नियुक्ति हुई है। विधि विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए कुल 533 नोटरी (लेख्य प्रमाणकों) की मेधासूची मंगलवार को जारी कर दी है। राज्य के विभिन्न जिलों में नोटरी की नियुक्ति के लिए विधि विभाग ने विगत 16 से 30 जून तक साक्षात्कार का आयोजन किया था।
विधि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियुक्त किए गए कुल 533 नोटरी में सबसे अधिक 95 नोटरी की नियुक्ति पटना जिले में की गई है। जबकि भागलपुर 36, पूर्णिया में 34, गया जी में 27, मुंगेर व नवादा में 19-19, समस्तीपुर में 18, कटिहार में 17, नालंदा, सारण, सुपौल, वैशाली और मधेपुरा जिलों में क्रमश: 15-15 नोटरी की नियुक्ति की गई है। जबकि जमुई में सबसे कम केवल एक नोटरी की नियुक्ति की गई है। इसी तरह बक्सर, दरभंगा और शेखपुरा में क्रमक्ष: दो-दो नोटरी की नियुक्ति की गई है।