Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
10-Jul-2025 03:14 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: सार्वजनिक क्षेत्र से कार्यस्थल तक महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षा के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा निकायों में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जिसका संचालन एवं उपयोग महिलाओं के द्वारा ही किया जाएगा। सरकार ने महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर यौन उत्पीड़न एवं हिंसा से सुरक्षा प्रदान करने और उनके स्वास्थ्य व गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए सुरक्षित और निजी स्वच्छता सुविधाओं से युक्त पिंक टॉयलेट उपलब्ध कराने की पहल की है। वित्त वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट स्थापित करने की घोषणा की थी।
उक्त घोषणा के तहत महिलाओं के लिए राज्य के विभिन्न शहरों में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत कुल 10 निकायों में 70 सीटों के पिंक टॉयलेट की स्थापना की जा रही है। इसके अतिरिक्त राज्य योजना से भी 06 नगर निकायों में 30 सीटों की पिंक टॉयलेट बनाई जाएगी। पिंक टॉयलेट के निर्माण के लिए कुल 2.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर उच्च कोटि की स्वच्छता और अन्य सुविधाओं से युक्त पिंक टॉयलेट स्थापित किए जा रहे हैं, जिसका पिंक रंग केवल महिलाओं के उपयोग हेतु उपलब्ध टॉयलेट को पहचानने में सहायक होगा।
नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा को अक्षुण्ण रखने और महिला सशक्तीकरण के लिए सुरक्षित, निजी सुरक्षा और स्वच्छता का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों को उच्च कोटि की निजी स्वच्छता सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पिंक टॉयलेट एक नवीन पहल है। इस पिंक टॉयलेट में सभी जरूरी सुविधाएं यथा बिजली, पानी, साफ-सफाई के साथ-साथ मुख्य रूप से सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि जिन नगर निकायों मे पिंक टॉयलेट की स्थापना की जानी है उनमें गयाजी नगर निगम, मुजफ्फरपुर नगर निगम, बिहारशरीफ नगर निगम, पूर्णिया नगर निगम, सासाराम नगर निगम, सीतामढ़ी नगर निगम, राजगीर नगर परिषद, बोधगया नगर परिषद, सुल्तानगंज नगर परिषद, भभुआ नगर परिषद और बड़हिया नगर परिषद, बक्सर नगर परिषद, जाले नगर परिषद, सिंहवाड़ा नगर पंचायत, कमतौल-अहियारी नगर पंचायत और देव नगर पंचायत शामिल हैं। इन टॉयलेट में उपयोग किये गए सेनेटरी पैड के निस्तारण की भी सुविधा होगी। पिंक टॉयलेट के लिए हेल्पलाईन नम्बर भी जारी किए जाएंगे और इसमें महिला केयर टेकर की तैनाती की जा रही है।