25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
26-Jan-2025 01:33 PM
By First Bihar
Bihar Crime : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट,छिनतई,गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकलकर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मार कर एक शिक्षक को घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, आरा में रविवार को हथियार बंद बदमाशों ने झंडोत्तोलन में भाग लेकर घर लौट रहे एक शिक्षक को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल शिक्षक 45 वर्षीय योगेन्द्र प्रसाद बहोरनपुर थाना के दामोदरपुर गांव निवासी शिवरतन प्रसाद साह के पुत्र है। गोली कनपट्टी के आसपास लगी है। इसके बाद इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया।
अपराधी एक बाइक पर दो की संख्या में थे। थानाध्यक्ष अभय शंकर घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। घायल और स्वजन से पूछताछ कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है । जानकारी के अनुसार दामोदरपुर गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद बहोरनपुर थाना क्षेत्र के चमरपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।रविवार को गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूल में आयोजित झंडोत्तोलन में भाग लेने गए थे। इस दौरान स्कूल से घर लौटते समय बहोरनपुर बांध सड़क पर बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।
इधर, घटना के बाद में सूचना पर संबंधित थाना की पुलिस वहां पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। पूछताछ कर कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए आरा भेज दिया गया है।