Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ
15-Sep-2025 11:06 AM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार के बेगुसराय से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर गांव में कुआं खोलने को लेकर हुआ विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में 48 वर्षीय नरेश चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पंचवीर गांव वार्ड-8 के रहने वाले स्वर्गीय फुलेश्वर चौधरी के पुत्र नरेश चौधरी के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के वार्ड-8 स्थित एक कुआं पूजा-पाठ के कारण ताला लगाकर सुरक्षित रखा गया था। कहा जाता है कि इस कुएं की चाबी नरेश चौधरी के पास रहती थी। 13 सितंबर को गांव की कुछ महिलाएं पूजा के लिए कुआं खोलना चाहती थीं। इसी दौरान निरंजन चौधरी और राजेंद्र चौधरी के परिवार के लोगों ने नरेश से कुएं की चाबी मांगी। लेकिन नरेश ने बताया कि उनके पास चाबी नहीं है। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि निरंजन चौधरी, राजेंद्र चौधरी, उनके बेटे और दामाद ने मिलकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से नरेश चौधरी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नरेश को परिजन आनन-फानन में बेगूसराय के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। लेकिन पटना ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
इधर,इस घटना की खबर मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पूजा के समय कुएं का ताला खोलने को लेकर विवाद सामने आया है। इसी विवाद में हुई मारपीट के दौरान नरेश चौधरी की मौत हो गई। घटना में शामिल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।