ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Amrit Bharat Express: बिहार को मिलने जा रही एक और अमृत भारत ट्रेन, इस रूट पर परिचालन की तैयारी; 18 जुलाई को पीएम मोदी दे सकते हैं सौगात

Amrit Bharat Express: दरभंगा से गोमतीनगर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द शुरू होने वाली है। ट्रेन को 18 जुलाई को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। 22 कोचों वाली यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं और तेज रफ्तार के साथ आम यात्रियों के लिए तैयार की गई है।

13-Jul-2025 03:23 PM

By FIRST BIHAR

Amrit Bharat Express: बिहार के दरभंगा से उत्तर प्रदेश के गोमतीनगर तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन गोरखपुर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। संभावना है कि 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


रेलवे बोर्ड से संकेत मिलने के बाद पूर्व मध्य रेलवे और उत्तर पूर्व रेलवे ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस को साधारण यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, टॉक-बैक सिस्टम से आपात स्थिति में यात्री सीधे लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे।


इसके अलावा ट्रैन में वैक्यूम बायो टॉयलेट की सुविधा मौजूद रहेगी। वहीं सीटें काफी आरामदायक होंगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें 1834 यात्री सफर कर सकेंगे। इस ट्रेन की गति 110 से 130 किमी प्रति घंटा होगी। ट्रेन की खासियत है कि यह नॉन-एसी होती है, जिसमें स्लीपर और अनारक्षित डिब्बे होते हैं।


यह ट्रेन दोनों सिरों पर इंजन से लैस होती है और पुश-पुल तकनीक पर आधारित है। इस तकनीक के कारण इसकी गति अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में तेज होती है, जिससे यात्रियों को कम समय में सफर पूरा करने का लाभ मिलता है। बता दें कि बिहार की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 1 जनवरी 2024 को दरभंगा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। यह ट्रेन गोरखपुर और अयोध्या होते हुए दिल्ली पहुंचती है।