Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
12-Jul-2025 10:49 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पटना पहुंचीं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि “नीतीश कुमार जी का स्वास्थ्य जिस तरह गिरता जा रहा है, उसी तरह बिहार की कानून व्यवस्था भी बुरी तरह गिर चुकी है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि आज बिहार में ना व्यापारी सुरक्षित हैं, ना नेता, ना महिलाएं और ना ही बच्चियां। राज्य में लगातार हत्या, लूट और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में असुरक्षा का माहौल है। अलका लांबा ने कहा, “यह डबल इंजन की सरकार है, लेकिन अब इस सरकार को जाना होगा।”
अलका लांबा ने दिल्ली में हाल ही में हुए डबल मर्डर का ज़िक्र करते हुए कहा कि “दिल्ली हो या बिहार, दोनों जगह डबल इंजन की सरकारें हैं और दोनों जगह कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।” उन्होंने कहा कि जब राज्य के मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ही बिगड़ रहा है, तो राज्य प्रशासन और शासन व्यवस्था से कैसे उम्मीद की जा सकती है?
अलका लांबा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा वाटर पुनरीक्षण (water re-verification) पर दिए गए निर्देशों का ज़िक्र करते हुए कहा कि अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस पर क्या रुख अपनाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि "चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।"
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में पटना की सड़कों पर चलकर ये संदेश दिया कि "देश कानून से चलता है, न कि किसी के दबाव से।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस इसी विचारधारा पर काम कर रही है और बिहार में बदलाव की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा।