ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा

धार्मिक जुलूस में यादव युवक की हत्या पर गरमाई सियासत, तेजस्वी की चुप्पी पर HAM ने उठाए सवाल

पूर्वी चंपारण में मुहर्रम जुलूस के दौरान अजय यादव की हत्या और भाइयों के घायल होने पर HAM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव की चुप्पी को वोट बैंक की राजनीति बताया।

11-Jul-2025 08:07 PM

By First Bihar

PATNA: धार्मिक जुलूस ने यादव जाति के युवक की जान ले ली। इस घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान तक नहीं खुली। यह कहना है कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का..उन्होंने कहा कि घायल युवकों को अस्पताल जाकर देखने की जहमत भी तेजस्वी नहीं उठा पाए। यह वोट की घटिया राजनीत है।


वही इस मामले पर हम के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि 'एम-वाई' समीकरण के दरकने से राजद का नेतृत्व बदहवास है। आलम यह है कि एक 'भाईजान' ने ताजिया जुलूस के दौरान तलवार से काट कर अजय यादव नामक एक युवक की हत्या कर दी तथा उसके दो  सहोदर भाइयों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मगर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान इस घटना पर सिल गई।


उन्होंने कहा कि विगत पंचायत चुनाव के दौरान हुई रंजिश में निजामुद्दीन ने पूर्वी चंपारण के मेहसी थानांतर्गत  कोठिया हरेराम पंचायत के कनकट्टी बाजार में मुहर्रम जुलूस की भीड़ के आड़ में युवक अजय यादव की बेरहमी से तलवार से काट कर नृशंस हत्या कर दी। बीच-बचाव करने गए उसके दो सहोदर भाइयों को भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया।


उन्होंने कहा कि आए दिन'अपराध बुलेटिन' जारी कर हाय-तौबा मचाने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने न तो मृतक अजय यादव के परिजनों से मिल कर संवेदना व्यक्त करना मुनासिब समझा और न ही मुजफ्फरपुर के एस के एम सी एच में जीवन और मौत से जूझ रहे अजय यादव के जख्मी भाइयों से मिलने की जहमत उठाई। उन्होंने कहा कि यह वोट की घटिया राजनीत है। राजद जातीय उन्माद और तुष्टिकरण की राजनीति तो करता है मगर, धर्मविशेष का मामला सामने आते ही उसे सांप सूंघ जाता है। वोट बैंक के बिदकने का डर जो है।