ट्रेन में चोरी का बड़ा खुलासा: कोच अटेंडेंट के सुपरवाइजर ही कर रहे यात्रियों का सामान चोरी, नेपाल से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश ट्रेन में चोरी का बड़ा खुलासा: कोच अटेंडेंट के सुपरवाइजर ही कर रहे यात्रियों का सामान चोरी, नेपाल से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश Bihar News: बिहार में खुलेंगी 25 नई चीनी मिलें, गन्ना की खेती का होगा विस्तार; बंद मिलों को भी चालू करने का प्लान Bihar News: बिहार में खुलेंगी 25 नई चीनी मिलें, गन्ना की खेती का होगा विस्तार; बंद मिलों को भी चालू करने का प्लान Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेल चलाएगा 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेल चलाएगा 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन Bihar Crime News: बिहार के इस जिले को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 175 डेटोनेटर और करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिलने से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार के इस जिले को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 175 डेटोनेटर और करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिलने से हड़कंप B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज
06-Mar-2025 03:42 PM
By First Bihar
AMIT SHAH MEET VIJAY SINHA: बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज 5 वां दिन है। बजट सत्र छोड़ बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा दिल्ली रवाना हो गये। गुरुवार 6 मार्च को वो केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंच गये। बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद विजय सिन्हा ने अमित शाह से पहली मुलाकात की।
वैसे तो विजय सिन्हा इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं लेकिन सियासी गलियारों में इस मुलाकात के मायने कुछ और निकाले जा रहे हैं। इस मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है जो आने वाले दिनों में देखने को मिलेगी।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अमित शाह से मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि "आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय @AmitShah जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस दौरान बिहार के विकास से जुड़े विषयों पर भी सार्थक परिचर्चा हुई । #AmitShah
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भले ही इसे शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं लेकिन लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है। लोगों में इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर क्या मजबूरी थी कि विजय सिन्हा बजट सत्र छोड़कर अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंच गये। जबकि इस वक्त उन्हें विधानसभा में रहना चाहिए था। अमित शाह से तो बाद में भी जाकर मिल सकते थे लेकिन अचानक विधानसभा के बजट सत्र को छोड़कर वो दिल्ली अमित शाह से मिलने क्यों चले गये? कही कोई खीचड़ी तो नहीं पक रही इस तरह के सवाल लोग कर रहे हैं।