ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / राजवंशी नगर में बन रहे हॉस्पिटल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण, कहा..LNJP...

राजवंशी नगर में बन रहे हॉस्पिटल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण, कहा..LNJP में 400 बेड का अस्पताल इसी साल होगा शुरू: मंगल पांडेय

29-Jan-2025 06:31 PM

By First Bihar

patna: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) हड्डी अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां अस्पताल परिसर में 400 बेड का नया हॉस्पिटल भवन (विस्तारित) बनाया जा रहा है। इस दौरान बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) के एमडी धर्मेंद्र कुमार व अस्पताल के निदेशक डॉ.सुभाष चंद्र के अलावे कई अधिकारी मौजूद रहे। 


मंगल पांडेय ने बताया कि यह एकल विशेषज्ञता वाले अस्पताल का निर्माण कार्य इस साल अगस्त माह तक पूर्ण कर जनमानस के उचित इलाज के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग लगातार राज्य की गरीब जनमानस को त्वरित एवं फ्री इलाज मुहैया कराने की दिशा में अग्रसर है। वहीं केंद्र व राज्य सरकार की डबल इंजन की सरकार मध्यम आय वालों, गरीबों व वंचितों को चिकित्सीय सहायता सुलभ करा रही है। 


मंगल पांडेय ने कहा कि हड्डी पीड़ित रोगियों को एक ही छत के नीचे चिकित्सा के अन्य सभी सहायक संसाधन मिलेंगे। नए केंद्र में अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, मॉड्यूलर ओटी, स्पोर्ट्स इंज्यूरी सेंटर समेत अन्य जांच सुविधाएं उपलब्ध किए जा रहे हैं। जिससे रोगी की त्वरित व उचित इलाज संभव हो पाएगी। हड्डी रोगियों के लिए बेड की कमी के मद्देनजर राजवंशी नगर में 400 बेड का अस्पताल राज्य का पहला और देश का दूसरा सबसे बड़ा हड्डी और स्पाइन का अस्पताल होगा। अस्पताल में हड्डी के मरीजों के लिए ग्राउंड प्लस छह मंजिला इमारत होंगे।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नए केंद्र में सभी आधुनिक सुविधाएं और परीक्षण और उपचार के लिए नवीनतम मशीनें होंगी। जिसमें 30 बेड का अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर भी होगा। नई सुविधा में स्पोर्ट्स इंजरी यूनिट भी होगी। जिसमें हर समय सर्जरी करने के लिए छह नए मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर के अलावा ट्रॉमा और इमरजेंसी सुविधाएं भी होंगी। 


हाल के दिनों में ऑर्थाेपेडिक समस्याओं की संख्या में वृद्धि देखी गई है, जिसका मुख्य कारण शहरी लोगों की जीवनशैली में बदलाव, शारीरिक गतिविधियों या व्यायाम की कमी, फास्ट फूड का सेवन और सड़क दुर्घटनाएं हैं। ज्यातर मामलों में लोगों को कई हड्डियों में चोट लगती है, जिससे कूल्हे, कंधे और यहां तक कि सिर और चेहरे की हड्डियों में फ्रैक्चर हो जाता है। ऐसे मामलों में तत्काल चिकित्सा सहायता ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि एलएनजेपीएच अपनी नई सुविधाओं के साथ ऐसे रोगियों के लिए वरदान साबित होगा।