ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

Patna Ring Road : दानियावां से रामनगर के बीच बनेगी 4 लेन सड़क, इन इलाके के लोगों को होगा फायदा; रिंग रोड को जोड़ेगी सड़क

Patna Ring Road : बिहार के लोगों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। राज्य के अंदर पटना के दनियावां से रामनगर के बीच 7. 65 किलोमीटर लंबे टू लेन सड़क को अब फोरलेन किया जाएगा।

10-Feb-2025 08:31 AM

By First Bihar

Patna Ring Road : बिहार के लोगों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। राज्य के अंदर पटना के दनियावां से रामनगर के बीच 7. 65 किलोमीटर लंबे टू लेन सड़क को अब फोरलेन किया जाएगा। इसके निर्माण को लेकर प्रस्ताव और प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेज दिया गया। 


दरअसल, दनियावां- रामनगर सड़क बिहटा-सरमेरा NH -78 का पार्ट है। ऐसे में इसका चौड़ीकरण किया जाना है। लिहाजा इस तू लेन सड़क को चार लेने बनाने का प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग को दे दिया गया है।मालूम हो कि, यह सड़क रामनगर से कच्ची दरगाह और कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच बनने वाला पटना रिंग रोड से भी जुड़ेगा।इससे फतुहा, संपतचक, गौरीचक, बेलदारीचक सहित अन्य जगहों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगा।


वहीं, दनियावां से रामनगर के बीच फॉर लेन और सिक्स लेन पटना रिंग रोड का निर्माण होने के बाद लोगों को  काफी सुविधा होगी। पटना के लोग सीधे रिंग रोड से रामनगर- दनियावां होते हुए NH 30 A जा सकेंगे। जो दनियावां से माधोपुर चंडी होते हुए बिहारशरीफ को जाती है। इस मार्ग से लोग शेखपुरा ,जमुई होते हुए झारखंड को भी जा सकते हैं। इतना ही नहीं सड़क के चौड़ीकरण होने और रिंग रोड बनने के बाद पटना शहर से सटे इलाके में लगने वाले जाम से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा। इसके बाद लोग काफी कम समय में लंबी दूरी तय कर सकेंगे।