ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / patna-news / MOTIHARI: एक करोड़ के अफीम के साथ RJD नेता सहित 3 गिरफ्तार, राजद...

MOTIHARI: एक करोड़ के अफीम के साथ RJD नेता सहित 3 गिरफ्तार, राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं शंभू गुप्ता

19-May-2025 09:50 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब एक करोड़ के अफीम के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर में एक राजद अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष मधुबन भी शामिल है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने तस्करों के पास से 55 हज़ार कैश और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने कोटवा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की है।


मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी ड्रग्स तस्कर का लोकेशन क्षेत्र में है। एसपी ने सूचना सत्यापन के बाद त्वरित करवाई करते हुए सदर 2 डीएसपी जितेश मिश्र के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तस्करी के 4 .074 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के शंभु गुप्ता ,बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के नरेश साह व उत्तरप्रदेश के नागल सहारनपुर थाना क्षेत्र के सोमपाल कुमार के रूप में किया गया। 


गिरफ्तार शंभु गुप्ता राजद अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष मधुबन बताये जा रहे है। जिला अध्यक्ष पर राज्य से बाहर मारपीट के तीन कांड दर्ज है। वही गिरफ्तार नरेश साह पर पूर्व से मध्यप्रदेश में एनडीपीएस की मामला दर्ज है। वही पुलिस ने तीनों तस्कर के पास से 55000 नगद के साथ 4 मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस गिरफ्तार तीनो तस्कर पर कोटवा थाना में NDPS  एक्ट के तहत प्रतमिकी दर्ज कर कारवाई में जुटी है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ बताया जा रहा है।