Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
04-Dec-2025 08:27 AM
By First Bihar
Patna News: पटना की घनी आबादी वाले इलाकों को जाम से स्थायी निजात दिलाने की बड़ी परियोजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है। बुडको ने राजीव नगर-कुर्जी नाले को ढककर उसके ऊपर 4.26 किलोमीटर लंबी चार लेन सड़क बनाने का काम आशियाना-दीघा रोड साइड से शुरू कर दिया है। 149.5 करोड़ रुपये की इस परियोजना से राजीव नगर, महेश नगर, इंद्रपुरी, पटेल नगर समेत करीब दो लाख लोगों को रोजाना होने वाली जाम की मार से राहत मिलेगी।
वर्तमान में नाले के दोनों तरफ सिर्फ सिंगल लेन सड़क है, जिससे सुबह-शाम भयंकर जाम लगता है। नई सड़क 24 मीटर चौड़ी होगी और इसमें फुटपाथ, एलईडी स्ट्रीट लाइट, प्रीकास्ट मैनहोल और कचरा रैक की सुविधा होगी। नाले की चौड़ाई 6.5-7 मीटर और गहराई 2 मीटर रखी जाएगी। सेंट्रल लोड-बेयरिंग तकनीक से बॉक्स ड्रेन बनाकर उस पर चार लेन सड़क डाली जाएगी।
बुडको अधिकारी ने बताया है कि पहले चरण में नाले से पानी निकालने का काम शुरू हो चुका है। इसके बाद बेस तैयार होगा, फिर राफ्ट, दीवारें और स्लैब डाला जाएगा। पूरी परियोजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है, यानी 2027 तक सड़क चालू हो जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगस्त में ही इसका शिलान्यास किया था।
इसी तरह आनंदपुरी नाले पर भी बाबा चौक से राजापुर पुल तक चार लेन सड़क बनेगी, जिससे शिवपुरी, श्रीकृष्णपुरी, नेहरू नगर जैसे इलाकों को फायदा होगा। दोनों परियोजनाएं मिलकर पटना के मध्य और दक्षिणी हिस्से के ट्रैफिक को पूरी तरह बदल देंगी। स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क का इंतजार कर रहे थे। अब काम शुरू होने से उम्मीद जगी है कि 2027 तक इन इलाकों से जाम का नामोनिशान मिट जाएगा।